Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी की, अब राहुल द्रविड़ को भी छोड़ सकते हैं पीछे

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के अंतिम दौर में हैं। धोनी ने 2014 की अंत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उनके बाद उन्होंने 2017 की शुरुआत में कप्तानी भी छोड़ दी थी। इसके बावजूद वह अभी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। विश्व कप में उनका अनुभव टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

भारत के लिए खेले 334 वनडे

2004 में वनडे डेब्यू करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में भारत के लिए 334वां वनडे मैच खेला। हालाँकि उन्हों अभी तक 337 मैच खेले हैं लेकिन इसमें तीन मैच एशिया इलेवन के लिए हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। अपने करियर में सचिन ने 463 मैच खेले थे। धोनी के लिए यहाँ तक पहुंचा लगभग नामुमकिन ही है।

मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी की

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 334 एकदिवसीय मैच खेलते ही पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी कर ली है।उन्होंने भी भारत के लिए 334 एकदिवसीय मैच खेले थे। वह सचिन से पहले भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी भी थे।

अब धोनी का अगला निशाना राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड होगा। पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने कुल 344 वनडे मैच खेले थे लेकिन इसमें 340 मैच ही भारत के लिए खेले हैं।

विश्व कप से पहले 8 मैच

भारतीय टीम को विश्व कप से अभी 8 और वनडे मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी सीरीज में तीन मैच बाकी है वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में 5 वनडे मैच खेलने हैं।

अगर महेंद्र सिंह धोनी अभी से लगातार खेलते रहे तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे मैच में राहुल द्रविड़ के भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने के रिकॉर्ड से आगे निकल जायेंगे। इसके साथ ही 8 मैच खेलते ही वह राहुल द्रविड़ के 344 मैच के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post महेंद्र सिंह धोनी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी की, अब राहुल द्रविड़ को भी छोड़ सकते हैं पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.