भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे आखिरी टेस्ट का पहला दिन समाप्त हो गया है. पहले दिन का खेल चतेश्वर पुजारा के नाम रहा. उन्होंने मैच के पहले दिन शानदार शतक लगाया मैच खत्म होने के बाद आखिरी टेस्ट में टीम में शामिल किए गएं मार्नस लाबुशचांगने ने पत्रकारों से बातचीत करी उन्होंने कहा,
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को पुजारा से सिखने की जरूरत

“मुझे लगता है कि मैं चतेश्वर पुजारा से मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत कुछ ले सकता हूं. उन्होंने अभी बहुत समय तक बल्लेबाजी की है और मुझे लगता है कि इस पूरी श्रृंखला में उन्होंने अपनी टीम के लिए बहुत कुछ किया है. यही चीज हमारे टीम को सिखने की जरूरत है. हमें उनकी तरह बल्लेबाजी कर बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती हैं.
नंबर तीन पर मैने अपने घरेलु टीम के लिए काफी रन बनाएं हैं ऑस्ट्रेलिया के लिए भी मैं यहीं करने का प्रयास करूंगा

“मैं नंबर तीन पर अपने अधिकांश समय अपनी घरेलु टीम क्वींसलैंड के लिए बल्लेबाजी कर चुका हूं. यह मुझे एक ऐसी स्थिति में बाहर जाने का विश्वास दिलाता है, जिसमें मैं सहज हूं. यह एक अच्छी चुनौती है और मैं इसमें बेहतर करने का प्रयास करूंगा.
मार्नस लाबुशचांगने ने यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ अक्टूबर में किया था डेब्यू

मार्नस लाबुशचांगने ने यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ अक्टूबर में डेब्यू किया था, लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ उन्हें ड्रॉप कर दिया गया और पीटर हैंड्सकॉम्ब को उनकी जगह शामिल किया गया था.
दाएं हाथ के मार्नस की जेएलटी शेफील्ड शील्ड मैचों में और उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में 52, 4, 47, 21 और 78 रन की पारियां हैं, लेकिन मार्नस की गेंदबाजी उन्हें प्लेइंग 11 में मौका दिलवा सकती है. वॉ और पोंटिंग दोनों ने लेग स्पिन आलराउंडर मार्नस लाबुशचांगने को प्लेइंग इलेवन में रखने की सिफारिश की थी.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post मार्नस लाबुशचांगने हुए इस भारतीय खिलाड़ी के फैन, कहा ऑस्ट्रेलिया को लेनी चाहिए उससे सीख appeared first on SportzWiki Hindi.