भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत की टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. मैच के दोनों दिन सिर्फ भारतीय बल्लेबाजों का ही जलवा रहा और भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 622 रन बनाकर घोषित की है. भारत के लिए ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा ने शानदार शतक लगाये.
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज रहे बेअसर

भारत की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पूरी तरह बेअसर नजर आये. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज लगभग 168 ओवर में मात्र 7 विकेट ही हासिल कर पाये.
नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंग्स चारों ही भारत की पहली पारी के दौरान थके हुए नजर आये. नाथन लियोन को 4 विकेट तो हासिल हुए, लेकिन इस दौरान उन्होंने कुल 178 रन खर्च कर दिए थे. वहीं पैट कमिंग्स एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाये. वहीं स्टार्क एक विकेट ही ले पाये. हेजलवुड को 2 विकेट हासिल हुए थे.
खिलाड़ियों और ऑस्ट्रेलियाई कोचों की हुई बहस

आजतक वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई कोचों और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद जमकर बहस हुए है. इस बात की पुष्टि खुद अपने एक बयान में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी कोच डेविड सेकर ने की है.
आजतक वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी कोच डेविड सेकर ने अपने बयान में कहा, “मेरा मनना है, कि गेंदबाज कुछ और चाहते थे और कप्तान टिम पेन कुछ और, बाहर से देखने में लग रहा थी, कि कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई थी.”
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी कोच डेविड सेकर ने आगे अपने बयान में कहा, कि
“गुरुवार की रात दिन के खेल को लेकर मेरी और जस्टिन लेंगर की टीम के खिलाड़ियों से बहस हुई थी, क्योंकि वास्तव में हमारे लिए यह निराशा भरा दिन था. हमारी यह बहस थोड़ा तीखी थी. मैं और जस्टिन लेंगर गेंदबाजो के प्रदर्शन से बिल्कुल खुश नहीं थे.”
हम विकेट में नमी का लाभ नहीं उठा पाये

साथ ही ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने भी अपनी निराशा व्यक्त करते हुए अपने एक बयान में कहा,
“ईमानदारी से कहू, तो मैं बहुत खुश नहीं था. हम विकेट में नमी का नहीं उठा पाये. कप्तान और गेंदबाजो ने अच्छी रणनीति अपनाई, लेकिन वह कारगार साबित नहीं हुई.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारत की बल्लेबाजी देख ऑस्ट्रेलियाई टीम में पड़ी दरार, कप्तान और खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस appeared first on SportzWiki Hindi.