Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिये पीटरसन आस्ट्रेलियाई टीम में

सिडनी
फार्म में चल रहे कर्टिस पीटरसन को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिये आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है । न्यूसाउथ वेल्स के 25 वर्षीय बल्लेबाज पीटरसन ने पिछले सप्ताह होबार्ट में क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के लिये दो शतक लगाये थे । राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा कि पीटरसन लंबे समय से चयन के दावेदार थे । उन्होंने कहा कि हम बल्लेबाजों से कहते आ रहे हैं कि चयन के लिये दावा पुख्ता करना है तो शतक जमाओ । कर्टिस ने बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की की है। पहला टेस्ट गुरूवार से ब्रिसबेन में खेला जायेगा ।