स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला भारत ने चार गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शानदार शुरुआत दी।
दोनों के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ने टीम को संभाला। विराट (104) ने जहां शतकीय पारी खेली, वहीं धोनी (55) ने एक बार फिर नंबर वन मैच फिनिशर साबित किया। धोनी अंत तक मैदान पर टिके रहे जब तक मैच नहीं जीता। विराट के आउट होने के बाद धोनी ने दिनेश कार्तिक के साथ भारतीय टीम को जीत दिलाई। दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद लौटे।
A last over thriller in Adelaide. #TeamIndia clinch the 2nd ODI by 6 wickets courtesy winning touches from @imVkohli @msdhoni & @DineshKarthik. 1-1#AUSvIND pic.twitter.com/aMI0q5Bhaj
— BCCI (@BCCI) January 15, 2019
टीम इंडिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन बनाने थे। स्ट्राइक पर महेंद्र सिंह धोनी थे और उन्होंने जेसन बेहरेनडोर्फ की पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ कर स्कोर बराबर कर दिया। वहीं दूसरी गेंद पर एक रन लेकर भारत को जीत दिलाई। विराट को उनकी पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया और यह उनका 39वां शतक है।
यह भी पढ़े:-
आईसीसी टूर्नामेंट के तीनों खिताब जीतने वाले इंडियन क्रिकेट टीम के यह 4 दिग्गज खिलाड़ी
Ind vs Aus: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया, भुवनेश्वर बनाया ये रिकॉर्ड
Ind vs Aus: आज के मैच में रोहित शर्मा ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड की हर कोई रखेगा याद
Herald