Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए वनडे फॉर्मेट खेलने को लेकर कही ये बात

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा मौजूदा समय में ना केवल भारत से बल्कि विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। चेतेश्वर पुजारा की टेस्ट क्रिकेट की काबिलियत से किसी को कोई शक नहीं है।  लेकिन चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम के लिए सीमित ओवर की क्रिकेट में हिट नहीं हो सके।

टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा का नहीं है कोई सानी

भारतीय टीम के लिए चेतेश्वर पुजारा ने सफेद पोशाक में जबरदस्त योगदान दिया है और हाल के समय में तो वो अपनी प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। इसका सबसे बड़ा सबूत उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर दिया।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान चेतेश्वर पुजारा का बल्ला खूब चला जहां उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ ही 3 बेहतरीन शतकीय पारियां खेली।

वनडे क्रिकेट में खेलने की रखते हैं चाहत

भले ही चेतेश्वर पुजारा की टेस्ट क्रिकेट एबिलिटी पर किसी को कोई शक नहीं है और वो आज सबसे शानदार बल्लेबाज हैं लेकिन वो खुद चाहते हैं कि सीमित ओवर की क्रिकेट में भी वो साबित करने में कोई मौका नहीं गंवा सकते हैं। और साथ ही उम्मीद जतायी कि वो एक दिन फिर से वनडे क्रिकेट में खेलेंगे।

चेतेश्वर पुजारा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि “बिल्कुल नहीं, अगर आप मेरी लिस्ट ए क्रिकेट को देखते हैं, तो जिस तरह से मैंने जितने रन बनाए हैं, उससे बहुत अच्छी बल्लेबाजी की है और जब से मैंने पिछले सत्र में यॉर्कशायर के लिए सफेद गेंद की क्रिकेट खेली थी तो मैंने कई रन बनाए, मुझे लगता है कि मेरे पास 4 पारियों में 1 शतक थे और 3 अर्धशतक थे जो दिखाया है कि मैं सफेद गेंद की क्रिकेट खेल सकता हूं।”

पुजारा ने कहा, अभी भी है मुझे वनडे क्रिकेट खेलने की उम्मीद

पुजारा ने आगे कहा कि “मुझे व्यक्तिगत तौर पर इस बारे में कोई संदेह नहीं है कि मैं सफेद गेंद से क्रिकेट खेल सकता हूं और ये कुछ ऐसा है जहां मुझे थोड़ा और एक्सपोजर मिल सकता है, अगर मुझे ज्यादा मौका मिलेगा तो चीजें बदल जाएंगी।” जब पुजारा को ये पूछा कि वो भारत के लिए वनडे खेलेंगे? तो उन्होंने कहा ‘हां’

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post भारत के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए वनडे फॉर्मेट खेलने को लेकर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.