भारतीय टीम के दो युवा खिलाड़ी केएल राहुल और हार्दिक पांड्या करण जौहर के शो कॉफ़ी विथ करण में पहुंचे। यहाँ उन्होंने अपनी पर्सनल से लेकर टीम के बारे में काफी खुलासे किये। यहाँ दोनों कप्तान विराट कोहली के बारे में भी कई खुलासे किये। यह शो रविवार को टीवी पर आएगा। हालाँकि, इसका प्रोमो लगातार दिखाया जा रहा है।
विराट को लेनी चाहिए थेरेपी

इस शॉ में जब करण जौहर ने दोनों से यह सवाल पूछा कि टीम में भारतीय टीम में किस खिलाड़ी को थेरेपी के लिए जाना चाहिए। इसके जवाब में टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने विराट कोहली का नाम लिया। उन्होंने कहा
“मुझे लगता है कि विराट को अपने आप को शांत रखने की जरूरत है। मैं उन्हें हमेशा यह बात बोलता हूँ लेकिन वह कभी छुट्टी के मूड में नहीं होते हैं। वह हमेशा काम, काम, काम करते रहते हैं।”
हार्दिक पांड्या ने भी लिया विराट का नाम

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पिछले काफी समय से चोटिल चल रहे थे। वह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए गये हैं। पांड्या से भी यहाँ की सवाल पूछे गये।
यह पूछे जाने पर कि वह फिटनेस सलाह किससे लेंगे, टीम में सबसे अच्छा प्रैंक करने वाला कौन है और सबसे रोमांटिक खिलाड़ी कौन है?, हार्दिक पांड्या ने केवल एक नाम के साथ जवाब दिया, “विराट।”
दोनों हैं विराट के चहेते

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को कप्तान विराट कोहली का चहेता खिलाड़ी माना जाता है। केएल राहुल को लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भी टीम में मौके मिल रहे हैं। वह 2018 से ही फ्लॉप हो रहे हैं।
इसके बाद भी उन्हें टीम में रखा जा रहा है। इसी वजह से कप्तान विराट कोहली पर कई बार सवाल खड़े हुए हैं। वह ट्विटर पर भी इसे लेकर ट्रोल होते रहते हैं लेकिन राहुल को मौका मिलना बंद नहीं हो रहा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया सबसे गुस्सैल, कहा उसे थेरेपी लेने की है जरूरत appeared first on SportzWiki Hindi.