Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: ऋषभ पंत की शतकीय पारी में है कोहली का हाथ, मैच से पहले खुद गेंदबाजी कर कराया था अभ्यास

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच सिडनी के मैदान पर हो रहा है. मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी. पहले पुजारा ने शानदार 193 रन बनाएं. उसके बाद ऋषभ पंत ने शानदार 159 रनों की पारी खेली.

ऋषभ पंत को विराट कोहली ने कराया था मैच से पहले प्रैक्टिस 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली मैच की पहली पारी में वो कमाल नहीं कर पाएं जैसा टीम को उनसे उम्मीद थी. लेकिन आज सुबह मैच शुरू होने से पहले उन्होंने ऋषभ पंत को बल्लेबाजी का अभ्यास कराया. उन्होंने पंत के लिए ना सिर्फ गेंदबाजी करी बल्कि टिप्स भी दिएं. जिसके बाद उन्होंने आज मैदान पर आकर तहलका मचा दिया. उन्होंने ना सिर्फ 159 रनों की पारी खेली बल्कि कई विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किएं. विराट कोहली द्वारा पंत को कराया गया अभ्यास का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आप भी देखिए.

यहाँ देखें विडियो

कोहली ने कराया प्रैक्टिस और उन्हीं से आगे निकल गएं पंत 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ऋषभ पंत के बल्लेबाजी करने से पहले. पुजारा के बाद इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी थे. लेकिन अपनी 159 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद पंत उनसे आगे निकल गएं.

अब इस सीरीज में पुजारा ने सबसे ज्यादा रन बनाएं हैं और दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत का नाम है. कोहली ने जहाँ पूरी सीरीज में 282 रन बनाएं हैं, तो वहीँ पंत के अब 350 रन हैं.

ऋषभ पंत ने भारतीय टीम को पहाड़ जैसा स्कोर बनाने में मदद करी 

बता दें, ऋषभ पंत को इससे पहले अच्छी शुरुआत तो मिलती थी. लेकिन वो उस स्कोर को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पा रहे थे, लेकिन इस मैच में वो एकदम अलग दिखें उन्होंने ना सिर्फ पुजारा और जडेजा के साथ बेहतरीन साझेदारी की बल्कि भारत को 600 रनों के पार पहुंचाने में भी मदद की.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो: ऋषभ पंत की शतकीय पारी में है कोहली का हाथ, मैच से पहले खुद गेंदबाजी कर कराया था अभ्यास appeared first on SportzWiki Hindi.