ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम इन दिनों उनकी ही सरजमीं पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम पर भारत पूरी तरह से डोमिनेट कर रही है।
ऋषभ पंत ने भारतीय टीम के भविष्य की जगायी बड़ी उम्मीद
सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जोरदार शतक जड़ हर किसी को अपना मुरिद बना लिया है।

ऋषभ पंत ने मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर जोरदार हमला करते हुए 189 गेंदों का सामना कर 159 रन बनाए और इस पारी से उन्होंने भारत के लिए भविष्य की उम्मीदें भी जगा दी हैं।
सुनील गावस्कर ने कहा, पंत को खेलना चाहिए हमेशा नंबर-6 पर
ऋषभ पंत की इस शानदार पारी के बाद से तो उनकी हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है जिसमें अब सुनील गावस्कर का नाम भी जुड़ा है जो पंत को लेकर बड़ी बात बोल गए।

इंडिया टूडे के साथ बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि “अगर आप टीम को संतुलित करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको नंबर 6 पर पंत से बल्लेबाजी करानी होगी। हर एक मैच में वो 30 या 40 रनों का योगदान दे रहे हैं। सिडनी में, उन्होंने 159 रन बनाए। इससे पहले लगातार शुरुआत की है, जो नंबर 6 पर रखने में एक बहुत ही उपयोगी बल्लेबाज बनाता है। नंबर 6 पर आप उन्हें जिनती ज्यादा जिम्मेदारी देंगे, वो 30 और 40 को शतक में बदल सकते हैं।”
ऋषभ पंत को विश्व कप के बाद मिल जाएगा वनडे टीम में मौका
सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि ये जल्दबाजी होगी कि वो तीनों ही प्रारूप में खेलेंगे। लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि उनकी ये पारी टेस्ट मैच में खेली गई है।

“मुझे लगता है कि पहले उन्हें भारत के लिए टेस्ट दौरे करने की जरूरत है फिर हम उन्हें वनडे टीम में वापस लाने के बारे में सोच सकते हैं। वो दिन भी बहुत दूर नहीं है। हम सभी जानते हैं कि एमएस धोनी अगले साल जून-जुलाई में आईसीसी विश्व कप के बाद नहीं होंगे तो अगले सीजन के लिए ऋषभ पंत को ही मौका मिलेगा।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post ऋषभ पन्त के एकदिवसीय करियर को लेकर सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी, इस सीरीज से पंत करेगे भारतीय वनडे टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.