Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पंत ने नौ टेस्ट मैचों में ही बना डाले कई रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अभी तक नौ टेस्ट मैच ही खेले हैं, लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने अपने छोटे से टेस्ट करियर के दौरान ही विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बना ली है।

इस दौरान उन्होंने अपने प्रदर्शन से विश्व के कई दिग्गज खिलाडिय़ों को अपना दीवाना बना लिया है। उनकी तुलना विश्व के दिग्गज विकेटकीपरों से होने लगी है।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने तो पंत की तुलना विश्व के पूर्व महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट से कर दी है। पंत ने नौ मैचों में ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

टेस्ट करियर की दूसरी ही गेंद पर ही बना दिया रिकॉर्ड:

भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने अपने टेस्ट करियर की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाकर रिकॉर्ड अपने नाम किया। पंत ने ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में छक्का लगाकर खाता खोला। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतकीय पारी खेलने वाले पहले पहले भारतीय विकेटकीपर:

ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक इंग्लैंड सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट में लगाया। पंत ने इस मैच में 146 गेंदों पर 114 रन बनाए। इसके साथ ही वह इस देश में शतक लगाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भी सिडनी में 159 रन की शतकीय पारी खेली। ये भी एक रिकॉर्ड है। इससे पहले कोई भी भारतीय विकेटकीपर ऑस्ट्रेलिया में शतक नहीं लगा सका था।

एक टेस्ट में सर्वाधिक कैच:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में ख्ेाले गए पहले टेस्ट मैच में पंत ने शानदार विकेटकीपरिंग करते हुए 11 कैच लिए। इसके साथ ही उन्होंने 2018 में केप टाउन में ऋद्धिमान साहा द्वारा बनाए गए दस कैचों का रिकॉर्ड तोड़ा। पंत ने यह रिकॉर्ड बना जैक रसेल और एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।