Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिडनी में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में टीम इंडिया की जीत है पक्की, जानिए कैसे?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन यानि गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 303 रनों का मजबूत स्कोर बना लिया है। इसमें चेतेश्वर पुजारा की 130 रनों की नाबाद शतकीय पारी तथा हनुमा विहारी के नाबाद 39 रनों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है।यह अखिरी टेस्ट मैच जीतकर टीम इंडिया एक नया इतिहास रच सकती है। बता दें कि इससे पहले इंडियन क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हुई है।
इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया की जीत पक्की क्यों मानी जा रही है।

चेतेश्वर पुजारा का फॉर्म

ऑस्ट्रेलिया आयोजित इस टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा भारत के सबसे सफल बल्लेबाज साबित हुए हैं। आज सिडनी में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच सहित पुजारा अब तक 3 टेस्ट शतक मार चुके हैं। पुजारा ने इससे पहले एडिलेड और मेलबर्न में भी शतक लगाया था। पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 18वां शतक लगाया है। गुरूवार को खेले जा रहे सिडनी टेस्ट मैच के पहले ही दिन पुजारा ने नाबाद 130 रनों की पारी खेली है।
जाहिर है चेतेश्वर पुजारा की बल्लेबाजी को रोकना अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए आसान काम नहीं रहा।

भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

इस टेस्ट सीरीज में भारत के गेंदबाजों ने शानदारगेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक खेले गए तीनो मैचों में भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को हर पारी में ऑल आउट किया है। इस सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तूती बोल रही है। इस सीरीज में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं।

3 मैचों में बुमराह अब तक 20 विकेट ले चुके हैं। जाहिर है कि सिडनी में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भी वह अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीम पर कहर बरपाएंगे। बुमराह के अलावा तेज गेंदबाज जैसे मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा भी अपनी लय में हैं। इस सीरीज में भारतीय टीम की कामयाबी का श्रेय भारतीय गेंदबाजों के नाम जाता है, इसमें कोई दो राय नहीं है।

कप्तान विराट कोहली की बेहतरीन बल्लेबाजी

कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में इंडियन क्रिकेट टीम इतिहास रचने जा रही है। विराट कोहली अपनी टीम के एक मात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने हर सीरीज में रन बनाए हैं। इस बार भी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली एक शतक लगा चुके हैं। विराट कोहली 3 मैचों में 40 से ज्यादा की औसत से 259 रन बना चुके हैं। लिहाजा सिडनी टेस्ट में भी उनके बल्ले करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने नाम हैं, जिन्होंने 2014-2015 के दौरे पर कंगारुओं के खिलाफ चार शतक ठोके थे।

मयंक अग्रवाल की बल्लेबाजी

मयंक अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट के डेब्यू मैच में ही अर्धशतक मारा था। मयंक ने ऑस्ट्रेलिया में अभी तक खेली गई तीन पारियों में दो अर्धशतक बनाए हैं और 42 रनों की पारी खेली। बता दें कि मयंक अग्रवाल को पृथ्वी शॉ के चोट से नहीं उबर पाने के कारण टीम में शामिल होने का मौका मिला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही धमाका कर दिया। संभव है सिडनी टेस्ट में भी भारत की जीत पक्की करने में वह अहम भूमिका निभाएंगे।



Herald