Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एफए कप : मोराटा के गोल की बदौलत चौथे दौर में पहुंची चेल्सी

FA Cup: Chelsea reached the fourth round due to Morata's goal

लंदन, 6 जनवरी: स्पेनिश स्ट्राइकर एल्वारो मोराटा के दो गोलों की बदौलत चेल्सी ने शनिवार रात यहां स्टैमफर्ड ब्रिज पर खेले गए एफए कप के मैच में नौटिंघम फॉरेस्ट को 2-0 से शिकस्त दी। फॉरेस्ट के खिलाफ मिली इस अहम जीत के बाद चेल्सी ने एफए कप के चौथे दौर में जगह बना ली है।

चेल्सी ने पूरे मैच में 62 प्रतिशत बॉल पोजेशन रखा और मेहमान टीम के गोल पर कुल 62 शॉट दागे। पहले मिनट से ही मेजबान टीम ने फॉरेस्ट के डिफेंस को परेशानी में डाले रखा।

हालांकि, पहले हाफ में चेल्सी गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई। मेजबान टीम को पेनाल्टी भी मिली लेकिन स्पेनिश मिडफील्डर सेस्क फैबरेगास उसे गोल में बदलने में कामयाब नहीं हो पाए।

दूसरे हाफ की शुरुआत मेजबान टीम के लिए शानदार रही। 49वें मिनट में युवा खिलाड़ी हसन-ओदोई ने विंग से बॉक्स में पास किया जिस पर मेराटा गोल करने में कामयाब रहे।

एक गोल की बढ़त बनाने के बाद चेल्सी अपने आक्रमण में और तेजी लाई। मोराटा ने इस बीच गोल करने का एक आसान मौका गंवाया लेकिन 59वें मिनट में उन्होंने विंग से मिले क्रॉस पर शानदार हेडर लगाते हुए उसकी भरापाई कर दी।

The post एफए कप : मोराटा के गोल की बदौलत चौथे दौर में पहुंची चेल्सी appeared first on SportzWiki Hindi.