Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी में जीत के साथ हुई नये साल की शुरुआत, लगातार पांच रणजी मैच जीतने का बना रेकार्ड

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार सीनियर क्रिकेट टीम ने नये साल वर्ष 2019 की शुरुआत शानदार जीत से की है. जोरहट डीएसए ग्राउंड, असम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के मैच में बिहार ने मिजोरम को खेल के तीसरे दिन पारी और 216 रनों से हराया. इस मैच में बिहार ने पहली पारी में नौ विकेट पर 440 रन बना कर अपनी पारी घोषित कर दी थी.

बिहार की ओर से आशुतोष अमन और विवेक कुमार ने शतक जमाये थे जबकि रहमतुल्लाह नर्वस नाइंटी के शिकार हो गए. मिजोरम ने अपनी पहली पारी में 77 रन और दूसरी पारी में 147 रन बनाये. मिजोरम की दोनों पारी को धराशाई करने में समर कादरी (दस विकेट), आशुतोष अमन (6 विकेट), अभिजीत साकेत (तीन विकेट) और विवेक कुमार (एक विकेट) मुख्य रहे. जबकि बिहार की ओर से आशुतोष (111 रन), विवेक (102 रन) और रहमतुल्लाह (99 रन) प्रमुख रहे.

खेल के तीसरे दिन बिहार को जीत के लिए पांच विकेट की जरुरत थी. मिजोरम ने दूसरे दिन के पांच विकेट पर 81 रन से आगे खेलना शुरू किया और पांच बल्लेबाज को खोकर उसने अपने टीम के स्कोर में 66 रन जोड़े. तीसरे दिन आशुतोष अमन ने तीन और समर कादरी ने दो विकेट चटकाये.

मिजोरम के अखिल राजपूत ने 30, लॉरिनसांगा ने 1, हरुऐंजेला ने 7,रुआता ने 3, राल्टे ने 1 रन, तरुवर कोहली ने 76, सिनान ने 15 रन बनाये. दूसरी पारी में बिहार के आशुतोष अमन ने पांच, समर कादरी ने चार और विवेक ने एक विकेट लिया. बिहार का अगला और अंतिम मैच सात जनवरी से पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेला जायेगा.

इस मैच में एक और पुराने रिकॉर्ड से आगे बढ़ा बिहार.  इससे पहले लगातार तीन रणजी मैच जीतने का तीन बार का रेकार्ड बिहार के नाम था, जिससे आगे बढ़ते हुए बिहार वर्तमान सत्र में पांच लगातार मैच जितने का रिकार्ड स्थापित हुआ. बिहार की टीम अंतिम बार 1994-95 में आखिरी बार लगातार तीन रणजी मैच, त्रिपुरा, असम और सौराष्ट्र के खिलाफ बिहार को जीत मिली थी. यह जानकारी बिहार क्रिकेट संघ के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने दी.

The post रणजी में जीत के साथ हुई नये साल की शुरुआत, लगातार पांच रणजी मैच जीतने का बना रेकार्ड appeared first on Live Cities.