Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे सीरीज शुरू होने से पहले स्टॉक स्टायरिस ने भारतीय टीम पर कसा तंज, दी ये चुनौती

न्यूजीलैंड और भारत के बीच 23 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-1 से हराकर वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले से काफी कमजोर थे, लेकिन उन्होंने भारत को कड़ी टक्कर दी है। इसी वजह से पहले मैच में उन्हें जीत भी मिली थी।

शानदार फॉर्म में न्यूजीलैंड

केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका को उन्होंने अपने घर में करारी मात दी है। उनके बल्लेबाज और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और यह भारत के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शतक समेत कई शानदार पारी खेली। इसके अलावा अन्य बल्लेबाज भी अच्छे फॉर्म में हैं।

स्कॉट स्टायरिस ने दी चेतावनी

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्टॉक स्टायरिस ने वनडे सीरीज शुरू होने के पहले ही जुबानी जंग शुरू कर दी है। उन्होंने सीरीज से पहले भारतीय टीम को चेतावनी दी है। न्यूजीलैंड की शानदार फॉर्म और ऑस्ट्रेलिया की युवा टीम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा

पिछले दौरे में मिली थी भारत को हार

भारतीय टीम इससे पहले 2014 में न्यूजीलैंड के दौरे पर गयी थी। इस समय वनडे सीरीज में भारत को एक भी मैच में जीत नहीं मिली थी। 5 मैचों की वनडे सीरीज का एक मुकाबला टाई रहा था वहीं चार ने न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया था।

उस समय भी भारतीय टीम में यही खिलाड़ी थे, लेकिन अभी टीम के पास ज्यादा अनुभव है। इसके साथ ही भारत के पास ऐसे स्पिन गेंदबाज हैं, जो किसी भी परिस्थिति में मैच का रुख पलट सकते हैं। अब देखने वाली बात होती कि इस सीरीज को कौन सी टीम अपने नाम करती है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वनडे सीरीज शुरू होने से पहले स्टॉक स्टायरिस ने भारतीय टीम पर कसा तंज, दी ये चुनौती appeared first on SportzWiki Hindi.