Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व क्रिकेट के ये चार दिग्गज खिलाड़ी अंतिम बार अपने देश के लिए खेलते नजर आयेंगे विश्वकप

इस साल क्रिकेट कैलेंडर में कई बड़े टूर्नामेंट होने वाले हैं। इन बड़े टूर्नामेंट्स की बात करें तो भारत में कुछ ही महीनों में आईपीएल होगा जिसके बाद विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा क्रिकेट महासंग्राम विश्व कप होगा। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप खेला जाएगा।

ये चार खिलाड़ी खेलेंगे अपना अंतिम विश्व कप

आईसीसी विश्व कप को लेकर इस समय हर किसी को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। तो विश्व कप में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी खेलते दिखेंगे जिनके लिए शायद ये अंतिम विश्व कप हो सकता है।

इन दिग्गज खिलाड़ियों में चार ऐसे खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं जिनका ये विश्व कप खेलना तय है और शायद ये उनका अंतिम विश्व कप भी हो सकता है।

महेन्द्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने उन तमाम बातों को खत्म कर दिया जिसमें उनके विश्व कप में खेलने तक पर सवाल उठ रहे थे। महेन्द्र सिंह धोनी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की।

महेन्द्र सिंह धोनी अब अपने इस शानदार प्रदर्शन के बाद विश्व कप की टीम में भारतीय टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं। धोनी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप में अंतिम बार खेलते दिख सकते हैं। जिनकी जगह को अब कोई खतरा नहीं है।

डेल स्टेन

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन के लिए करीब 5 महीनें पहले उनके क्रिकेट करियर के खत्म होने की बाते की जा रही थी। डेल स्टेन को उनके कंधे की चोट से पिछले 2 साल के दौरान लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रखा।

लेकिन इन्होंने अपनी फिटनेस को साबित करने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की और अब अपनी गेंदबाजी से वहीं धार पाने में सफल रहे हैं जिनके लिए वो जाने जाते हैं। डेल स्टेन का विश्व कप खेलना तय है और वो शायद इस बार अपना अंतिम विश्व कप खेल सकते हैं।

शॉन मार्श

ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम में सबसे अनुभवी बल्लेबाजों की बात करें तो स्टार बल्लेबाज शॉन मार्श को माना जा सकता है। शॉन मार्श ने अपने प्रदर्शन पिछले कुछ समय से खासा प्रभावित किया है।

सीनियर मार्श ने वनडे क्रिकेट में पिछले साल शानदार बल्लेबाजी की और इस साल भी उन्होंने अपने इस प्रदर्शन को जारी रखा है। मार्श का ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप खेलना तय है लेकिन शायद ये शॉन मार्श का अंतिम विश्व कप हो सकता है।

लसिथ मलिंगा

विश्व क्रिकेट के सबसे शानदार डेथ ओवर्स के गेंदबाजों में शुमार श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को कौन नहीं जानता है। लसिथ मलिंगा ने वनडे क्रिकेट में पिछले ही साल वापसी की और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

लसिथ मलिंगा के अच्छे प्रदर्शन और अनुभव को देखते हुए उन्हें इन दिनों श्रीलंकाई टीम का वनडे कप्तान बना दिया गया है। लसिथ मलिंगा की उम्र और फिटनेस को देखते हुए इस साल होने वाला उनका अंतिम विश्व कप हो सकता है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post विश्व क्रिकेट के ये चार दिग्गज खिलाड़ी अंतिम बार अपने देश के लिए खेलते नजर आयेंगे विश्वकप appeared first on SportzWiki Hindi.