खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में गुरूवार को दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हर्षल गिब्स का विश्व रिकॉर्ड तोडऩे से चूक गए।
माउंट मानगनुई में खेले गए इस मैच में नीशम ने श्रीलंका के तिषारा परेरा के एक ओवर में पांच छक्कों की सहायता से 34 रन बनाए। वह केवल तीन रन से ही एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर नीशम ने टीम के 49वें ओवर में यह कारनामा किया।
नीशम ने इस ओवर की पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर छक्के लगाए। पांचवीं गेंद नो बॉल थी जिस पर न्यूजीलैंड के ऑलराउंर नीशम ने दो रन लिए। दोबारा फेंकी गई पांचवीं गेंद पर नीशाम ने फिर छक्का पड़ा। पारी की आखिरी गेंद पर नीशाम ने एक रन लिया।
इस प्रकार उन्होंने परेरा के इस ओवर में कुल 34 रन बनाए। परेरा ने इस मैच में दस ओवर में 80 रन देकर दो विकेट लिए। नीशम ने इस मैच में केवल 13 गेंदों पर 47 रन की नाबाद पारी खेली।
नीशाम का यह एक दिवसीय क्रिकेट के एक ओवर में संयुक्त रूप से तीसरा सर्वाधिक प्रदर्शन है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स ने वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर के ओवर में 34 रन बनाए थे। जबकि एक मैच में परेरा ने भी 35 रन बनाए थे। एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हर्षल गिब्स के नाम है।
उन्होंने हॉलैंड के डीएलएस वान बंग के एक ओवर में छह छक्कों की सहायता से 36 रन ठोके थे।इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 45 रन से शिकस्त देकर वनडे शृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।