एक बड़ी ही ज्ञानवान कहावत है कि जहां चाह वहां राह, अगर किसी इंसान के इरादें बुलंद हो तो मुश्किल कितनी भी राह में आए सभी पूरी तरह से खत्म हो जाती है। ऐसा ही कुछ इन दिनों भारत के घरेलू क्रिकेट में चल रही सबसे बड़ी टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में दिग्गज घरेलू बल्लेबाज वसीम जाफर कर रहे हैं।
वसीम जाफर का घरेलू क्रिकेट में रहा है जबरदस्त प्रदर्शन
मुंबई क्रिकेट से सालों तक खेलने वाले भारतीय क्रिकेट के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर इन दिनों अपनी उम्र को ही मात देते हुए रणजी सीजन में लगातार एक के बाद एक कारनामें कर रहे हैं।

भारतीय घरेलू क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक वसीम जाफर ने घरेलू क्रिकेट में कई उपलब्धियों को अपने नाम किया है।
वसीम जाफर ने हासिल की एक और खास उपलब्धि
ऐसे में वसीम जाफर भारतीय क्रिकेट में सबसे खास खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने एक बार फिर से एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिसे आज तक रणजी इतिहास में कोई हासिल नहीं कर सका है।

वसीम जाफर पिछले दो रणजी सीजन से विदर्भ की टीम के लिए खेल रहे हैं। जिनका बल्ला इस सीजन में खूब कमाल कर रहा है। विदर्भ के लिए खेल रहे वसीम जाफर ने इस सीजन में अपनी धमाकेदार फॉर्म को जारी रखते हुए 1000 रन पूरे कर लिए हैं।
वसीम जाफर ने दूसरी बार एक सीजन में बनाए एक हजार से ज्यादा रन
वसीम जाफर ने इसके साथ ही रणजी क्रिकेट इतिहास में दो सीजन में 1 हजार से ज्यादा रन बनाने का खास रिकॉर्ड बनाया है। वसीम जाफर से पहले दो रणजी सीजन में एक हजार रन बनाने वाला बल्लेबाज कोई नहीं रहा है।
The first to score 1000+ runs in two editions of the Ranji Trophy!
Not many acing the #10YearChallenge like Wasim Jaffer
https://t.co/TkgmcjpcLx #RanjiTrophy pic.twitter.com/cbAHW6hKJ6
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 24, 2019
जाफर ने साल 2008-09 के रणजी सीजन में मुंबई के लिए खेलते हुए 1260 रन बनाए थे। तो वहीं इस सीजन में वो विदर्भ के लिए अब तक 1003 रन बना चुके हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post कीर्तिमान- वसीम जाफर ने रणजी क्रिकेट इतिहास में हासिल किया एक और बड़ा रिकॉर्ड, बने पहले खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.