Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भज्जी ने पांड्या और राहुल के विवादित बयान पर दी ये बड़ी प्रतिक्रिया और कह डाला...

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम शानदार स्पिनर हरभजन सिंह ने कई अहम मुकाबलों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। भारत के इस दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने अपने करियर में कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। भज्जी ऐसे गेंदबाज है जो बड़े से बड़े दिग्गज को अपनी बॉल पर नचा चुके है।

इस दिन से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ!

इसी बीच मीडिया से खबर मिल रही हैं कि भारतीय टीम के इस स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह ने हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल द्वारा हाल ही में एक टीवी शो में दिए गए विवादित टिप्पणी पर कड़ी आलोचना की। स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल द्वारा की गई बात पर कहा कि इस बात का असर टीम संस्कृति पर पड़ सकता है। साथ ही हरभजन सिंह ने कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अगर पांड्या और राहुल जिस बस में सवार हो कर यात्रा कर रहे होगें तो मैं उस बस में अपनी पत्नी और बेटी को लेकर कभी यात्रा नहीं करूंगा। भज्जी ने ऐसा इसलिए कहा कि महिलाओं के प्रति उनका नजरिया ठीक नहीं है।

करण जौहर के कार्यक्रम कॉफी विथ करण में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल द्वारा दिए गए इस विवादित बयान के कारण बीसीसीआई ने दोनों को कंगारू और न्यूजीलैंड दौरें से निलंबन कर दिया है। आपको बता दें कि भारत आज कंगारू टीम के खिलाफ सिडनी में वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेल रहे है। वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। जिसमें भारतीय टीम ने बाजी मारी और कंगारू टीम को 2—1 से हराकर कंगारू धरती पर करीब 71 साल बाद इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की।