Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन दो युवा खिलाड़ियों की वजह से शिखर धवन को सता रहा टीम इंडिया से बाहर होने का डर

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच 26 जनवरी को खेला जाना है. इस वनडे मैच से पहले भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिखर धवन एक ऐसी बात बोल गये. जिससे संकेत मिल रहा था, कि वह भारतीय टीम में अपनी जगह को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है.

टीम में बढ़ रही है प्रतिस्पर्धा 

shikhar dhawan

शिखर धवन ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने एक बयान में कहा है, कि टीम में युवा खिलाड़ियों की वजह से प्रतिस्पर्धा बढ़ी है. धवन का मानना है, कि शुभमन गिल व पृथ्वी शॉ जैसे युवा खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है. जिसकी वजह से टीम की बेंच स्ट्रेंथ भी मजबूत हुई है और टीम में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है.

पृथ्वी व शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों की वजह से टीम में बढ़ी है प्रतिस्पर्धा 

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

“विश्व कप की 15 सदस्यी टीम के लिए काफी प्रतिस्पर्धा है. हमारे युवा खिलाड़ी भी तेजी से ग्रो कर रहे हैं. आप पृथ्वी शॉ को ही देखों, तो उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शतक लगाया और उसके बाद 70 रन की शानदार पारी खेली थी.

हमारे पास शुभमन गिल जैसा प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी भी है. इससे पता लगता है, कि हमारी बेंच स्ट्रेंथ कितनी मजबूत है और हमारी टीम में जगह को लेकर कितनी प्रतिस्पर्धा है.”

ऐसा रहा है शिखर धवन का अबतक का क्रिकेट करियर 

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने भारतीय टीम के लिए अबतक 34 टेस्ट मैच, 115 वनडे मैच और 46 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हुए है.

34 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शिखर धवन ने 40.61 की औसत से 2315 रन बनाये हुए है. वहीं उन्होंने अपने खेले 119 वनडे मैचों में 45.6 की औसत से 5065 रन बनाये हुए है. 46 टी-20 मैचों में उन्होंने 29.33 की औसत से 1232 रन बनाये हुए है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इन दो युवा खिलाड़ियों की वजह से शिखर धवन को सता रहा टीम इंडिया से बाहर होने का डर appeared first on SportzWiki Hindi.