Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट को घमंडी कहने वाले जरुर देखें, विराट ने जीता दिल तो धोनी ने किया मायूस

इनदिनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 34 रन से जीत लिया था. इस मैच को जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी.

एडिलेड में सीरीज बराबर करना चाहेगा भारत 

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच मंगलवार को 15 जनवरी को एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.

ऑस्ट्रेलिया की टीम जहां इस मैच को जीत सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. वहीं भारतीय टीम पलटवार कर सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी.

एडिलेड से दिलचस्प वीडियो आया सामने 

इसी बीच एडिलेड से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है. दरअसल, दूसरे वनडे मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए मैदान पर जा रहे थे, लेकिन इस दौरान रस्ते में भारतीय टीम के प्रशंसकों की काफी भीड़ थी. सभी प्रशंसक भारतीय खिलाड़ियों से सेल्फी और ऑटोग्राफ की मांग करने लगे.

कप्तान कोहली ने जीता दिल, तो धोनी ने तोड़ा

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने तो अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देकर और सेल्फी खिंचाकर प्रशंसकों का दिल जीत लिया, लेकिन एमएस धोनी ने अपने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया, क्योंकि धोनी ने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ नहीं दिया. उन्होंने कहा, कि वह प्रैक्टिस से आकर बाद में ऑटोग्राफ देंगे.

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव भी इस रस्ते से गुजरे और उन्होंने भी अपने चाहने वालों को ऑटोग्राफ दिया और उनके साथ सेल्फी भी खिचाई.

यहाँ क्लिक कर देखें वीडियो 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट को घमंडी कहने वाले जरुर देखें, विराट ने जीता दिल तो धोनी ने किया मायूस appeared first on SportzWiki Hindi.