Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय खिलाडिय़ों ने बना डाले ये बड़े रिकॉर्ड

खेल डेस्क। कप्तान विराट कोहली (104) के शतक और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की (55) की अर्धशतकीय पारी की सहायता से भारत ने एडिलेड में खेल गए दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से शिकस्त देकर शृंखला में एक-एक की बराबरी हासिल कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 298 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 49.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

यह जीत एडिलेड में किसी टीम का लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस मैदान पर सबसे जीत हासिल करने का रिकॉर्ड श्रीलंका का है। मैच में विराट कोहली ने शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में एकदिवसीय क्रिकेट में यह पांचवां शतक है। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की। विराट का ये कंगारू टीम के खिलाफ 11वां शतक है।

इस शतक के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली (62), सचिन तेंदुलकर (100) और रिकी पोंटिंग (71) के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं सिडनी वनडे में शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी रिकॉर्ड अपने नाम किया।

इस मैच में 43 रनों की पारी के दौरान दो छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा ने किसी एक टीम के खिलाफ क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है। रोहित के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 89 छक्के हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 88 छक्के लगाए हैं।