Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिडनी में मिली करारी हार के बाद हरभजन सिंह ने इस खिलाड़ी को की टीम में शामिल करने की मांग, बताया सबसे बड़ा एक्स-फैक्टर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच में भारत को 34 रनों से हार मिली। इस मैच में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और टॉप के चार बल्लेबाजों ने तीन पहले चार ओवर में ही पवेलियन लौट गये। इसके बाद टीम रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन फिर भी टीम को जीत नहीं मिली।

धोनी ने की धीमी बल्लेबाजी

भारतीय के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में काफी धीमी बल्लेबाजी की। उन्होंने 96 गेंद में 51 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी को टीम की हार की बड़ी वजहों में गिना जा रहा है।

धोनी जब बल्लेबाजी करने आये, उस समय टीम के 3 बल्लेबाज सिर्फ 4 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद उन्होंने धोनी बल्लेबाजी की। पिच पर सेट होने के बाद भी उन्होंने धीमी बल्लेबाजी करना जारी रखा।

ऋषभ पंत को करें शामिल

भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि टीम के मध्यक्रम में ऋषभ पंत जैसा बल्लेबाज होना चाहिए। वह टीम के एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।

उन्होंने स्पोर्ट्स तक को दिए इंटरव्यू में कहा

“ऋषभ पंत में वह एक्स-फैक्टर है, जो एडम गिलक्रिस्ट के पास था। वह छह छक्के मारने की क्षमता रखता है, मैं एक ओवर में छह छक्के लगाने की बात नहीं कर रहा हूं, लेकिन अगर वह 30 गेंदें खेलता है तो वह कम से कम छह छक्के मारने की क्षमता रखता है, जो कि खेल बदल सकता है।”

धोनी और रायडू में क्षमता कम नहीं

अंबाती रायडू और महेंद्र सिंह धोनी लगातार बड़े शॉट खेलने में असफल हो रहे हैं। इसके बाद हरभजन सिंह के मानना है कि उनकी क्षमता में कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा

“भारत में मध्य क्रम में क्षमता है। हम यह नहीं कह सकते कि रायडू और धोनी में क्षमता नहीं है। धोनी ने पहले भारत को कई मैचों में जीत दिलाई है। उन्होंने हाल के दिनों में संघर्ष किया है और मुझे लगता है कि उन्हें फॉर्म में वापस आना होगा।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post सिडनी में मिली करारी हार के बाद हरभजन सिंह ने इस खिलाड़ी को की टीम में शामिल करने की मांग, बताया सबसे बड़ा एक्स-फैक्टर appeared first on SportzWiki Hindi.