भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दूसरे वनडे में शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिलाई. विश्व के सबसे बेहतरीन फिनिशर में से एक इस खिलाड़ी ने अपने आलोचकों को शानदार जवाब दिया है. भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के मिले 299 रन का पीछा करने उतरी थी. 160 रन पर तीसरा विकेट गिरने के बाद महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरे. और क्या शानदार पारी खेली.
इस मामले में धोनी निकले कोहली से आगे

एक तरफ भारतीय कप्तान विराट कोहली शतकीय पारी खेलकर आउट हो गए लेकिन धोनी मैदान पर डटे रहे. मैच को आखिरी ओवर तक ले गए और फिर अपने स्टाइल में छक्का लगाकर मैच को हक में किया. बता दें, रन चेज करने के मामले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का औसत 99.04 का है. अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनसे आगे निकल गए हैं. उनका औसत 99.85 का हो गया है.
महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से अपनी बल्लेबाजी को लेकर अलोचकों के निशाने पर बने हुए थे

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से अपनी बल्लेबाजी को लेकर अलोचकों के निशाने पर बने हुए थे. लेकिन एडिलेड के मैदान पर धोनी की बल्लेबाजी ने ऐसी शानदार पारी खेली जिसने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. इसके साथ ही धोनी ने इस मैच में कई रिकॉर्ड बनाये.
साल 2016 के बाद यह पहला मौका है, जब धोनी ने 90 के स्ट्राइक से पचासा जड़ा. पिछले मैच में उनकी पारी ने आलचकों को बोलने का मौका दे दिया था. लेकिन इस मैच में उन्होंने सारे आलोचकों को जवाब दे दिया है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में यह भारत की दूसरी जीत है. इससे पहले उसने साल 2012 में खेले गए वनडे मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की थी. उस मैच भी धोनी ने फिनिशर की भूमिका में वाहवाही लूटी थी. 7 साल बाद एक बार फिर वह कंगारुओं के खिलाफ भारत को जीत तक ले गए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए मैच जीताऊ पारी खेलने के बाद, इस मामले में विराट कोहली से भी आगे निकले महेंद्र सिंह धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.