भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज जैकब मार्टिन पिछले महीने 28 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गये थे। इसके बाद वह लगातार आईसीयू में थे। अब उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। दुर्घटना में उनने फेफड़े और लीवर में चोट आई थी। पैसे की तंगी की वजह से उनकी पत्नी ने बीसीसीआई, बड़ोदरा क्रिकेट एसोसिएशन और पूर्व खिलाड़ियों से मदद की गुहार लगाई थी।
जनरल वार्ड में हुए शिफ्ट

दुर्घटना के बाद से लगातार आईसीयू में थे। अब उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उनके इलाज में अभी तक करीब 15 लाख रूपये लग चुके हैं। इसमें सभी ने मदद की है।
बडोदरा के अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है और उन्हें लाइफ सपॉर्ट पर रखा गया था। सड़क दुघर्टना में मार्टिन के फेफड़े और लीवर को काफी नुकसान पहुंचा है। महंगा इलाज होने के परिवार ने फंड के लिए गुहार लगाई थी।
इन्होंने की मदद

जैकब मार्टिन की मदद के लिए क्रिकेटर समेत आईपीएल की टीम भी सामने आई थी। पहले बीसीसीआई ने 5 लाख रूपये हॉस्पिटल में जमा कराये थे क्योंकि हॉस्पिटल ने इलाज से मना कर दिया था।
इसके अलावा क्रुणाल पांड्या ने बड़ोदरा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव को ब्लैंक चेक देते हुए कहा था कि सर इसमें अपने अनुसार पैसे लिखा लें, लेकिन यह एक लाख से कम नहीं होना चाहिए।
चेन्नई सुपर किंग्स ने भी की मदद

आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी जैकब मार्टिन की आर्थिक मदद की थी। उन्होंने तीन लाख रूपये की मदद की थी। हॉस्पिटल में जैकब के एक दिन का खर्च करीब 70 हजार रूपये था।
अब सभी की दुआओं का असर दिखा रहा है और जैकब मार्टिन सामान्य वार्ड में आ गये हैं। हालाँकि, उन्होंने अभी तक अपनी तरफ से कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 1999 से 2001 के बीच 10 वनडे मैच खेले थे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन के हालत में सुधार, जनरल वार्ड में हुए शिफ्ट appeared first on SportzWiki Hindi.