Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग:  तीसरे स्थान पर पहुंचे पुजारा,  पंत के नाम दर्ज हो गया ये रिकॉर्ड 

खेल डेस्क। अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर पहली बार टेस्ट शृंखला जीती। इस सीरीज में पुजारा ने 521 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत वह ताजा विश्व रैंकिंग में बल्लेबाजों में शीर्ष तीन में पहुुंच गए हैं।

दो दिन में ही राजस्थान ने दर्ज की बड़ी जीत, रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

वहीं भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईसीसी रैंंकिंग में 21 स्थान की लंबी छलांग लगाकर पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारूख इंजीनियर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वहीं पंत भारतीय विकेटकीपर के तौर पर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सर्वाधिक रेटिंग हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

दो दिन में ही राजस्थान ने दर्ज की बड़ी जीत, रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए आखिरी मैच में 193 रन की बड़ी शतकीय पारी खेलने वाले पुजार टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। अब उनके 881 रेटिंग अंक हो गए हैं। टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली 922 अंक के साथ पहले स्थान पर है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में नाबाद 159 रन बनाने वाले पंत बल्लेबाजी रैंकिंग में 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही पंत ने भारतीय विकेटकीपरों की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के फारूख इंजीनियर के पिछले रिकॉर्ड की बराबरी कर ली हैं।

इससे पहले फारूख इंजीनियर जनवरी 1973 में 17वें नंबर पर पहुंचे थे। युवा भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत के आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के 673 रेटिंग अंक हो गए हैं ये किसी भारतीय विकेटकीपर के सबसे ज्यादा अंक हैं। इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 662 अंक हासिल किए थे।