Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हुआ खुलासा : ….. शेन वार्न की इस सलाह के कारण कुलदीप यादव ने हासिल किया टिम पेन का अहम विकेट

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम पर पूरी तरह से पकड़ मजबूत कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम एक और बड़ी हार के कगार पर

भारतीय टीम ने सिडनी टेस्ट मैच की पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 622 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को झकझोर दिया है।

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक अपनी पहली पारी में 236 रनों के स्कोर पर 6 विकेट खो दिए हैं और एक और बड़ी हार बचाने के लिए जूझ रही है।

कुलदीप को शेन वार्न से मिले थे टिप्स, मिला बड़ा फायदा

ऑस्ट्रेलिया के लिए सिडनी में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने खूब परेशान किया। सिडनी की पिच को देखते हुए कुलदीप को इस मैच में दूसरे स्पिनर के तौर पर टीम में शामिल किया।

कुलदीप यादव ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी के 6 में से 3 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप को एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में महान कंगारू स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने टिप्स दिए थे जो उनको इस मैच में काम आ गए।

इसी के चलते टिम पेन को बड़ी शानदार गेंद पर किया बोल्ड

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान जब कुलदीप का जादू कंगारूओं पर सिर चढ़कर बोल रहा था तभी टीवी पर कुलदीप यादव को शेन वार्न के द्वारा टिप्स देते हुए फुटेज दिखाए गए। इस वीडियो में शेन वार्न साफतौर पर कुलदीप यादव की एक्शन में बदलाव करा रहे हैं।

इसी का फायदा उठाते हुए कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली। इस पारी के दौरान कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन को एक खूबसूरत गेंदपर बोल्ड किया। जिसमें पेन ड्राइव के प्रयास में अपना लेग स्टंप उड़वा बैठे।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post हुआ खुलासा : ….. शेन वार्न की इस सलाह के कारण कुलदीप यादव ने हासिल किया टिम पेन का अहम विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.