Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

‘रजनीकांत’ की फिल्म पेटा में महेंद्र सिंह धोनी ने की एक्टिंग, वायरल हुआ ट्रेलर 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वनडे सीरीज खेलने के लिए टीम से जुड़ चुके हैं. धोनी को नेट्स पर लंबे-लंबे छक्के लगाते हुए भी देखा गया. 12 दिसम्बर से शुरू होने वाले वनडे सीरीज में धोनी सबसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे. आज तक भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर कभी-भी वनडे में द्विपक्षीय सीरीज नही जीत पाई है.

सुपरस्टार रजनीकांत के तर्ज पर आया महेंद्र सिंह धोनी का ट्रेलर 

रजनीकांत की फिल्म पेटा रिलीज हो गई है. लोगों को फिल्म काफी पसंद भी आ रही है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने विलेन का किरदार निभाया है. फिल्म का क्लैश अजित कुमार की फिल्म ‘विश्वासम’ से हुआ है. अब देखना होगा कि सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म बड़े पर्दे पर कैसा प्रदर्शन करती है.

आप सोच रहे होंगे हम आपको ये सब क्यों बता रहे हैं. दरअसल भारतीय टीम के स्टार अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पर एक वीडियो बनी है. जिसमे राजनीकांत के फिल्म पेटा के ट्रेलर को एडिट कर के बनाया गया है. ये विडियो खूब वायरल हो रहा है.

यहाँ देखें वीडियो

बता दें, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं. उन्होने कई बार इस बारे में मीडिया के सामने ये बात कही है. उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म जब रिलीज होने वाली थी. तब धोनी रजनीकांत का आशीर्वाद लेने गएं थे. रजनीकांत को भी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के बारे में कई बार बोलते हुए सुना गया है.

महेंद्र सिंह धोनी को विश्व कप की टीम में आने का सुनहरा मौका 

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन यह तय कर देगा कि वर्ल्ड कप खेलने कौन-कौन ‘विकेटकीपर बल्लेबाज’ जाएंगे. महेंद्र सिंह धोनी ने 2018 में 20 वनडे खेला, पर वे एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए. धोनी इस साल 25.00 की औसत से सिर्फ 275 रन बनाए. जिसकी वजह से उनको ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले टी -20 और वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना   होगा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ‘रजनीकांत’ की फिल्म पेटा में महेंद्र सिंह धोनी ने की एक्टिंग, वायरल हुआ ट्रेलर  appeared first on SportzWiki Hindi.