स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वनडे और टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब भारत न्यूजीलैंड से वनडे और टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। दोनों टीमों के बीच होने वाले मैचों के लिए टीमों का ऐलान हो गया है। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम 2019 वर्ल्डकप के लिए तैयारी के इरादे से मैदान में उतरेंगी। दोनों ही टीमों को वर्ल्डकप का दावेदार माना जा रहा है। आपको जानकारी में बता दें, टीम इंडिया इस दौरे पर 5 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगी।
वहीं आपको बता दें, विराट सेना ऑस्ट्रेलिया के बाद अब न्यूजीलैंड में भी परचम लहराने को तैयार है। खास बात यह भी है कि आलराउंडर हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल के द्वारा महिलाओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद टीम से बाहर कर दिया। इनकी जगह टीम में युवा विजय शंकर और शुभमन गिल को शामिल किया गया।
ये है भारतीय वनडे और टी20 टीमें
वनडे टीमः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, विजय शंकर, शुभमन गिल
टी20 टीमः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी और क्रुणाल पांड्या, विजय शंकर, शुभमन गिल।
न्यूजीलैंड इस प्रकार है
केन विलियमसन( कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेकवेल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम( विकेट कीपर), कोलिन मुनरो, हेनरी निकोलस, मिचेल सेंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर।
- ये है वनडे सीरीज मैच (भारतीय समय के मुताबिक)
पहला वनडे- 23 जनवरी - नेपियर में - सुबह 7.30 बजे
दूसरा वनडे- 26 जनवरी - माउंट मोनगनुई में - सुबह 7.30 बजे
तीसरा वनडे- 28 जनवरी - माउंट मोनगनुई में - सुबह 7.30 बजे
चौथा वनडे- 31 जनवरी - हैमिल्टन में - सुबह 7.30 बजे
पांचवां वनडे- 3 फरवरी - वेलिंग्टन में - सुबह 7.30 बजे
- ये है टी20 सीरीज मैच (भारतीय समय के मुताबिक)
पहली टी20 मैच - 6 फरवरी - वेलिंग्टन - दोपहर 12.30 बजे
दूसरा टी20 मैच - 8 फरवरी - ऑकलैंड - सुबह 11.30 बजे
तीसरा टी20 मैच - 10 फरवरी - हैमिल्टन - दोपहर 12.30 बजे
यह भी पढ़े:-
MS धोनी को जीवनदान देकर नहीं जीत सकते मैच: ऑस्ट्रेलियाई कोच
मेलबर्न में महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड कि जानकर हो जाएंगे खुश
Australian Open: जब रोजर फेडरर को सुरक्षागार्ड ने नहीं दी एंट्री, देखें VIDEO
Herald