Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को वनडे सीरीज में हराने के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सीख लिया हैं एमएस धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट, देखे वीडियो

एमएस धोनी अपने हेलिकॉप्टर शॉट के लिए दुनिया भर में फेमस है. मैदान में उनके हेलिकॉप्टर शॉट्स से क्रिकेट प्रशंसक ख़ुशी से झूम उठते है.

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का भी एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमे वह हेलिकॉप्टर शॉट खेलने का प्रयास कर रहे है.

भारत को हराने के लिए सीख रहे धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 12 जनवरी से शुरू हो रही है. इस सीरीज से पहले ग्लेन मैक्सवेल हेलिकॉप्टर शॉट लगाने का प्रयास कर रहे है. वह वनडे सीरीज के दौरान मैदान पर भी जरुर कोई ना कोई हेलिकॉप्टर शॉट लगाना चाहेंगे.

यहाँ क्लिक कर देखें मैक्सवेल के हेलिकॉप्टर शॉट का वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की तरह हेलिकॉप्टर शॉट खेल रहे है.

धोनी को संतोष लाल ने सिखाया था हेलिकॉप्टर शॉट

आपने धोनी को क्रिकेट के मैदान पर न जाने कितने बार हेलिकॉप्टर शॉट लगाए हुए देखा होगा, लेकिन आप शायद यह नहीं जानते होंगे, कि धोनी को यह शॉट खेलना किसने सिखाया है, कई लोग इसके पीछे सचिन तेंदुलकर के हाथ मानते है जो बिल्कुल गलत है.

धोनी को हेलिकॉप्टर शॉट खेलना धोनी के करीबी दोस्त संतोष लाल ने सिखाया था, संतोष लाल हेलिकॉप्टर शॉट बहुत अच्छे से खेलते है और उन्होंने ही धोनी को यह शॉट खेलना सिखाया था. इस बात को धोनी की फिल्म ‘धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में भी दिखाया गया था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारत को वनडे सीरीज में हराने के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सीख लिया हैं एमएस धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट, देखे वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.