Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप से पहले इस खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं विराट कोहली, नहीं मिल रहा खुद को साबित करने का मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इनदिनों ऑस्ट्रेलिया की धरती पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अबतक युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल को मौका नहीं दिया गया है.

विश्व कप 2019 से पहले युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में मौका ना देकर कही ना कही कप्तान विराट कोहली युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ नाइंसाफी कर रहे है. हैरानी की बात यह है, कि युजवेंद्र चहल को उनके पिछले शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में मौका नहीं मिल पा रहा है.

शानदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं दे रहे मौका 

आपकों बता दें, कि युजवेंद्र चहल को उनके पिछले शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में मौका नहीं मिल पा रहा है. चहल ने अपने खेले अपने अंतिम 3 वनडे मैचों में 5 विकेट हासिल किये हुए है, लेकिन इसके बावजूद कप्तान कोहली और कोच रवि शास्त्री, चहल को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दे रहे है.

विराट ने कुलदीप-चहल की जोड़ी भी तोड़ दी 

युजेंद्र चहल-कुलदीप यादव

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कही ना कही युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी भी तोड़ दी है. कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी साथ में लगातार भारतीय टीम के लिए अच्छा कर रही थी, लेकिन अब कप्तान विराट कोहली, युजवेंद्र चहल को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दे रहे है. जिसके चलते कुलदीप यदव भी अब उतने असरदार नहीं लग रहे है.

ऐसा रहा है युजवेंद्र चहल का क्रिकेट करियर 

युजवेंद्र चहल ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 34 वनडे मैच और 27 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल लिए है. चहल ने 34 वनडे मैचों में 25.55 की शानदार औसत के साथ 56 विकेट लिए हुए है. वहीं उन्होंने अपने खेले 27 टी-20 मैचों में 18.75 की शानदार औसत से 44 विकेट हासिल किये हुए है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विश्व कप से पहले इस खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं विराट कोहली, नहीं मिल रहा खुद को साबित करने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.