Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस टीम ने शून्य पर ही गंवा दिए सात विकेट 

खेल डेस्क। क्रिकेट को अश्चितताओं का खेल कहा जाता है। कभी-कभी इस खेल में कई ऐसे रिकॉर्ड बन जाते हैं जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकी है। ऐसा ही चमत्कारिक प्रदर्शन बुधवार को रणजी ट्रॉफी में भी देखने को मिला है।

2019 में कोहली तोड़ सकते है भारतरत्न सचिन तेंदुलकर के ये 'विराट' रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में मध्यप्रदेश टीम आंध्र प्रदेश के खिलाफ 343 रन के लक्ष्य का पीछा रही थी। उसने अपने तीन विकेट केवल 35 रन तक ही गंवा दिए थे। इसके बाद आंध्र के गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि उसके बचे हुए सात विकेट केवल इसी स्कोर पर गिर गए। इस पारी में उसके सात बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके।

टेस्ट के बाद अब वनडे में भारतीय टीम हासिल करना चाहेगी ये लक्ष्य

आंध्र टीम की ओर से केवी शशीकांत ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए जबकि विजय कुमार तीन विकेट हासिल करने में सफल रहे। मध्यप्रदेश की ओर से दुबे ने सर्वाधिक 16 रन बनाए।

2019 विश्वकप के लिए ये खिलाड़ी होगा भारत की पहली पसंद: रवि शास्त्री

इस प्रकार आंध्र ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी के इस मुकाबले में मध्यप्रदेश को 307 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। मैच में आंध्र ने पहले खेलते हुए 132 रन बनाए। इसके जवाब में मेजबान टीम अपनी पहली पारी में केवल 91 रन पर ही ढेर हो गई। आंध्र ने दूसरी पारी में 301 रन का स्कोर खड़ा कर मध्यप्रदेश को 343 रन का लक्ष्य दिया। मेजबान की आठ मैचौं में यह दूसरी हार है।