भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज के एल राहुल को करण जौहर के शो कॉफी विथ करण में महिलाओं के लिए अभद्र भाषा के प्रयोग के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है. बता दें, इसके बाद लोगों का गुस्सा इन दोनों खिलाड़ियों पर जमकर बोला है. लोगों ने इन दोनों को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया. अब हार्दिक पांड्या की एक्स गर्लफ्रेंड एली अवराम ने बयान दिया है.
जिस हार्दिक पांड्या को मैं जानती थी, वो ऐसा नहीं था

हार्दिक पांड्या की एक्स गर्लफ्रेंड एली अवराम ने भी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल विवाद पर अपनी राय रखी है. अवराम ने हार्दिक के भाई क्रुणाल की शादी भी अटेंड की थी. एली हाल ही में 25वें एसओएल लॉयन अवार्ड्स में नज़र आईं. उन्होंने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा
“मैं हाल ही में भारत लौटी हूं और कई पत्रकार मुझे इस मामले में सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन मुझे कोई आयडिया नहीं है कि वे किस बारे में बात कर रहे थे लेकिन इसके बाद मैंने कुछ फुटेजेस देखी और मैं ये कह सकती हूं कि जिस हिसाब से वो बातें कर रहा था, वो बेहद खराब था. मुझे थोड़ा आश्चर्य भी हुआ, क्योंकि जिस हार्दिक पांड्या को मैं जानती थी, वो ऐसा नहीं था”.
अच्छा है कि लोग इस तरह के बर्ताव पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं
एली अवराम ने आगे कहा,
“मुझे लगता है कि ये अच्छा है कि लोग इस तरह के बर्ताव पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं क्योंकि समय आ गया है जब लोगों को एहसास हो जाए कि इस तरह की सोच सही नहीं है और ऐसी सोच को बढ़ा -चढ़ा कर दिखाने से आप कूल नहीं हो जाते हैं.”
मुझे नहीं लगता कि किसी भी महिला को लेकर ऐसे शब्द इस्तेमाल करना किसी भी मायने में सही है

“हम 2019 में रह रहे हैं और आज के दौर में महिलाओं के पास भी आवाज़ है. वे अपने लिए खुद खड़ी हो सकती हैं और मुझे नहीं लगता कि किसी भी महिला को लेकर ऐसे शब्द इस्तेमाल करना किसी भी मायने में सही है. मैं तो इसी में विश्वास करती हूं और जो हो रहा है वो ठीक है”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post हार्दिक पांड्या की एक्स गर्लफ्रेंड एली अवराम ने उनके बयानों पर दी अपनी प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.