Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी के बारें में कंगारू टीम के इन दिग्गजों ने कह डाली ये बड़ी चौकाने वाली बात

इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है। इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल शनिवार को सिडनी में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये वनडे सीरीज बहुत खास है। वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा, शिखर धवन के साथ महेन्द्र सिंह धोनी भी टीम में शामिल हो गए है।

विराट लगातार दूसरे साल इस मामलें में बने बेताज बादशाह, इन दिग्गज सेलिब्रिटी को छोड़ा पीछे

इसी बीच शनिवार से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले कंगारू टीम के कई खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की। आपको बता दें कि कंगारू टीम के टेस्ट कप्तान टिम पेन, मिचेल मार्श और ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने भारत को सीमित ओवर का विश्वकप, टी20 विश्वकप और आईसीसी ट्रॉफी जीताने वाले पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के तारीफों के पुल बांधे।

कंगारू टीम के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने कहा कि धोनी दुनिया के बेस्ट फिनिशर के साथ सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर है। धोनी वनडे के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। पेन ने कहा कि धोनी दुनिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज है। साथ ही मार्श ने कहा कि धोनी सबसे शांत खिलाड़ी है वो हमेशा मैदान में शांत स्वभाव से नजर आते है साथ ही मार्श ने कहा कि धोनी क्रिकेट के मैदान के महान दूत है। साथ ही उस्मान ख्वाजा ने भी धोनी की तारीफ की। भारतीय टीम का इस समय मुख्य फोकस आगामी 2019 का विश्वकप है।