Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप से पहले अपने घर में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत,  देखिए पूरा कार्यक्रम

खेलडेस्क। टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर तीन वनडे मैच खेलेगी। इन मैचों की समाप्ति के बाद एक बार फिर से ये दोनों टीम भारत में एक दूसरे से मुकाबला करेगी।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने घरेलू ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए आज कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे की शुरुआत 24 फरवरी से होगी। ऑस्ट्रेलिया टीम इस दौरे पर दो टी-20 और पांच वनडे मैच खेलेगी।

गेंदबाज का ये शर्मनाक प्रदर्शन देखकर हैरान रह गए क्रिकेट प्रशंसक

ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे की शुरुआत टी-20 से होगी। टी-20 शृंखला के ये मैच बेंगलुरू और विशाखापत्तनम में क्रमश: 24 और 27 फरवरी को खेले जाएंगे जबकि पांच एक दिवसीय मैच हैदराबाद, नागपुर, रांची, मोहाली और दिल्ली में खेले जाएंगे।

2019 विश्वकप से पहले साउथ अफ्रीका को लगा झटका, इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अचानक की संन्यास की घोषणा

विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। इस दौरे पर टी-20 शृंखला एक-एक से बराबर करवाने बाद भारतीय टीम ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम की। भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट शृंखला में जीत दर्ज की है। अब दोनों टीमों के बीच शनिवार से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। दूसरा वनडे 15 को और तीसरा 18 जनवरी को खेला जाएगा।

टी-20 शृंखला पहला मैच, 24 फरवरी, बेंगलुरू दूसरी मैच 27 फरवरी, विशाखापत्तनम

वनडे सीरीज पहला मैच: 2 मार्च, हैदराबाद दूसरा मैच: 5 मार्च, नागपुर तीसरा मैच: 8 मार्च, रांची चौथा मैच: 10 मार्च, मोहाली पांचवां मैच: 13 मार्च, दिल्ली