Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिस गेल जैसी हालत हो गयी पांड्या की

नयी दिल्ली
भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या की हालत वेस्ट इंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल जैसी हो गई है। गेल को तीन साल पहले एक महिला एंकर पर कमेंट करना भारी पड़ा था। आम तौर पर विवादों में रहनेवाले गेल का महिला एंकर पर किया गया कमेंट उन्हें भारी पड़ा था, जिसके चलते उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी और उन पर जुर्माना भी लगाया गया था। 2016 में गेल ने बिग बैश लीग के दौरान महिला एंकर से छेड़खानी की थी। इसपर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा था जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने गेल पर जुर्माना भी लगाया था। बाद में गेल ने माफी भी मांगी थी। गेल जैसी हालत भारतीय आॅलराउंडर हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज लोकेश राहुल की भी हो गयी है जो हाल में करण जौहर के टीवी शो कॉफी विद करण में महिलाओं के बारे में कुछ अभद्र कमेंट करने पर विवादों में घिर गए हैं। उन्हें आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से टीम से बाहर कर दिया गया है और उनके खिलाफ अगली कार्रवाई होने तक उन्हें निलंबित करने की सिफारिश भी की गयी है।