Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीरीज जीतने के बाद विराट ने मिचेल स्टार्क के लिए बोली ऐसी बात, ऑस्ट्रेलियाई भी हुए भारतीय फैन

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई. इस टेस्ट सीरीज को भारत की टीम ने 2-1 के अंतर से जीत लिया है. इस टेस्ट सीरीज को जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. जिसमे उन्होंने अपने तेज गेंदबाजो की जमकर तारीफ की है. साथ ही ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए भी बात बोली है.

अच्छा खेलने का इनाम ऐतिहासिक सीरीज जीत से मिला

Kohli's appeal, give bowlers with bat

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, “हम पिछली कुछ सीरीज में टॉस हार रहे थे, लेकिन हम अपनी विपक्षी टीम को कड़ी टक्कर दे रहे थे, इसलिए हमें पता था, कि हम एक सही ट्रैक पर है. हमें अच्छा खेलने का इनाम सबसे ऐतिहासिक सीरीज में मिला हैं. 

हमारे पास एक अच्छी युवा टीम थी. सभी खिलाड़ी अच्छा करने को बेताब थे. इंग्लैंड और अफ्रीका में भी हमारे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया था, लेकिन नतीजा नहीं हासिल कर पाये थे. अब यहां नतीजा हासिल करके सभी खिलाड़ी काफी खुश है.”

गेंदबाजो की जितनी तारीफ करूँगा, उतनी कम होगी

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने बयान में आगे कहा,  “मुझे अपने गेंदबाजो के बारे में तो कुछ कहने की जरुरत ही नहीं है आप सारे रिकॉर्ड देख सकते है. हमारे तेज गेंदबाजो ने तो वेस्टइंडीज के पुराने तेज गेंदबाजो के रिकॉर्ड तोड़े है, इसलिए आप अंदाजा लगा सकते है, कि उन्होंने कैसी गेंदबाजी की है.

मैं अपने गेंदबाजो की जितनी तारीफ करू, उतनी कम होगी. स्लिप में रहकर उन्हें गेंदबाजी करते देखना मेरे लिए एक बहुत सुखद अहसास रहा है. गेंदबाजो ने पूरी सीरीज के दौरान अपना काम बखूबी किया.”

 स्टार्क ने खराब गेंदबाजी नहीं की, हमने अच्छी बल्लेबाजी की 

विराट से जब सीरीज में मिचेल स्टार्क की नाकामियों के बारे में पूछा गया, तो विराट ने कहा, “मुझे नहीं लगता, कि मिचेल स्टार्क ने खराब गेंदबाजी की, मुझे लगता है, कि हमारे बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की, वह अच्छी लाइन लेंथ से गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन हमारे बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ योजनबद्ध तरीके से खेला.

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी ठीक थी, लेकिन हमने अच्छी बल्लेबाजी की. हाँ यह जरुर कहा जा सकता है, कि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी कमजोर थी. मिचेल स्टार्क सालों तक दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज रहा है. वह वाकई में एक विश्वस्तरीय गेंदबाज है.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सीरीज जीतने के बाद विराट ने मिचेल स्टार्क के लिए बोली ऐसी बात, ऑस्ट्रेलियाई भी हुए भारतीय फैन appeared first on SportzWiki Hindi.