स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला 31 जनवरी को हैमिल्टन में खेला जाएगा। साथ ही आपको बता दे कि इस वनडे में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। साथ ही उनकी जगह टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के हाथों में टीम की कमान होगी। आपको बता दे कि पांच वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 3-0 की अजेय बढ़ बना चुकी है। साथ ही रोहित की कप्तानी में टीम जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम ने 10 साल बाद न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल कर ली है।
टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली अंतिम दो मैच के साथ टी20 सीरीज में भी नजर नहीं आएंगे। साथ ही रोषित शर्मा के बात टीम की कप्तानी के अलावा एक जबरदस्त रिकॉर्ड अपने नाम करने का जबरदस्त मोका है। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते है। हाल ही में तीसरे वनडे मैच में दो छ्क्के लगाने के साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी के भारत की तरफ से वनडे में सबसे जयादा छक्कों की बराबरी कर ली है।
बताया जा रहा है कि दोनों ने अभी तक भारत की तरफ से वनडे में कुल 215 छक्के लगाए हैं। लेकिन अब रोहित शर्मा के पास चौथे वनडे में एक छक्का लगाते ही महेन्द्र सिंह धोनी से आगे निकल जाएंगे। लेकिन आपको बता दे कि तीसरे वनडे में आराम के बाद महेन्द्र सिंह धोनी भी चौथे वनडे में खेलते नजर आ सकते है लेकिन एक छक्का लगाते ही रोहित शर्मा छक्कों के मामलें में भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। साथ ही आपको बता दे कि वनडे में सबसे ज्यादा छक्कों के मामलें में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी टॉप पर है।
और ये भी पढ़े:
2019 वर्ल्ड कप के लिए गौतम गंभीर ने चुनी अपनी टीम, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
Ind vs NZ: पुरुषों के बाद भारतीय महिला टीम ने भी दी न्यूजीलैंड को मात
शादी के दिन दूल्हे ने दुल्हन से कहा- '5 मिनट में आता हूं और फिर ...'
Herald