साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच अभी हुए टेस्ट सीरीज में पाकिस्तानी टीम का सूपड़ा साफ कर दिया है. पूरे सीरीज में पाकिस्तान की टीम लचर प्रदर्शन करते नजर आई. पाकिस्तान की टीम की सबसे खराब बल्लेबाजी रही. उनके किसी भी बल्लेबाज ने पूरे सीरीज में एक शतक भी नहीं बना पाएं.
रैंकिंग में ऊपर आएं ये बल्लेबाज और गेंदबाज

इस सीरीज में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डुआने ओलीवियर का कहर पूरे सीरीज में जारी रहा. उन्होंने 3 मैच में 24 विकेट अपने नाम किएं. इसके बाद साउथ अफ्रीका का ये घातक गेंदबाज अपने करियर के सबसे बेहतरीन गेंदबाजी रैंकिंग पर पहुंच चुके हैं. वो गेंदबाजो के मामले में अब 24 वे स्थान पर पहुंच गएं हैं.
उनको 29 स्थान का फायदा हुआ है. किवंटन डी कॉक को भी फायदा हुआ है. अब वो 18 वें स्थान पर आ गएं हैं. वही हाशिम अमला भी टॉप 10 में वापसी करी है. भारतीय कप्तान विराट कोहली नंबर एक पर बने हुए हैं.
दक्षिण अफ्रीका इस जीत से आईसीसी रैंकिंग में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर

दक्षिण अफ्रीका इस जीत से आईसीसी रैंकिंग में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पाकिस्तान सातवें स्थान पर खिसक गया है.
आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने 381 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सोमवार सुबह तीन विकेट पर 153 रन से आगे खेलना शुरू किया तथा अपने बाकी बचे सात विकेट 120 रन के अंदर गंवा दिये.
साउथ अफ्रीका के इस शृंखला की खोज रहे डुआने ओलिवर

उसकी टीम दूसरी पारी में 273 रन पर आउट हो गयी. दक्षिण अफ्रीका के लिये इस शृंखला की खोज रहे डुआने ओलिवर ने सुबह तीसरे ओवर में लगातार गेंदों पर विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेरा. बाबर आजम (22) तेजी से उछाल लेती गेंद पर विकेटकीपर क्विटंन डिकाक को कैच थमाया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ़, अब इस स्थान पर पहुंचा भारत appeared first on SportzWiki Hindi.