Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप टीम में शामिल होने के लिए ये भारतीय क्रिकेटर भी 'कुंभ' में लगाएंगे डूबकी

इंटरनेट डेस्क। आध्यात्मिक और संस्कृति से ओत प्रोत हिंदूओं का सबसे बड़ा त्योहार कुंभ प्रयागराज में 15 जनवरी से शुरू हो गया है, इसी दिन पहला शाही स्नान हुआ जिसमें कई अखाड़ों के साधु संतो सहित श्रद्धालुओं ने स्नान किया। वैसे इंस कुंभ को ऐतिहासक बनाने के यूपी सरकार की और से पूरे प्रयास किए जा रहे है।

कुंभ के पहले शाही स्नान में सवा दो करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

इधर गुरूवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी परिवार सहित प्रयागराज पहुंचे और गंगा आरती में शामिल हुए। इधर अब जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार इस कुंभ मेले में महान भारतीय क्रिकेटर भी शामिल होने वाले है।

बताया जा रहा है क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह और सुरेश रैना सहित कई क्रिकेटर बसंत पंचमी के दिन दस फरवरी को शाही स्नान करेंगे। खबरे तो यह भी है ये खिलाड़ी दो से तीन दिन तक यही रहेंगे।जानकार सूत्रों की माने तो युवराज सिंह कुंभ में अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ आएंगे। दूसरी तरफ क्रिकेटर सुरेश रैना अपने परिवार के साथ संगम आएंगे। तो वहीं प्रसिद्ध क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी परिवार के साथ कुंभ क्षेत्र में रहेंगे।

कुंभ 2019: कुंभ के शाही स्नान में पहली बार शामिल हुआ किन्नर अखाड़ा, देंखे तस्वीरें

आपकों बता दें की भारतीय टीम के दोनों खिलाड़ी युवराज सिंह और सुरेश रैना काफी समय से टीम से बाहर चल रहे है तो वहीं मोहम्मद कैफ पहले ही सन्यास ले चुके है। इन दोनों खिलाड़ियों को विश्वकप टीम में शामिल होने की उम्मीदे है।

गंगा आर्मी कैंप के अध्यक्ष योग गुरु स्वामी आनंद गिरि की माने तो क्रिकेटर बसंत पंचमी से एक दिन पहले कुंभ क्षेत्र में गंगा आर्मी शिविर में पहुंचेंगे और उसके बाद शाही स्नान में शामिल होंगे।