Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद जमकर नाची भारतीय टीम, वीडियो हुआ वायरल

भारतीय टीम ने 72 साल के इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करी है. भारतीय टीम ने 72 साल का सुखा आज खत्म कर दिया है. विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. इस जीत के बाद चतेश्वर पुजारा को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया.

भारतीय टीम ऐसे मनाया जीत का जश्न 

विराट ने कहा, पुजारा को डांस करने नही आता. ऋषभ पंत उसको लेकर आएं और उनको थिरकने पर मजबूर किया.वो बहुत ज्यादा ही सिम्पल है.

 

बता दें, आखिरी टेस्ट के आखिरी दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ. बारिश ने भारतीय टीम के जीत में खलल डाल दी. लेकिन जैसे ही ये घोषित हुआ भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज जीत दर्ज कर ली है. भारतीय टीम ख़ुशी से उछल पड़ें. टीम ने जमकर जश्न मनाया. भारतीय टीम मैदान पर पहुंच गई. और पूरे मैदान का चक्कर लगा कर दर्शकों का अभिवादन किया. इसके बाद भारतीय टीम ने जमकर डांस किया. जिसका विडियो वायरल हो रहा है. आप भी देखें वो वीडियो.

यहाँ देखें वीडियो

बता दें, भारतीय टीम ने एडिलेड में खेला गया पहला टेस्ट मैच 31 रनों से जीता था. जबकि पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 146 रनों से हराते हुए शानदार वापसी की थी, लेकिन मेलबर्न में विराट की सेना ने पलटवार करते हुए कंगारुओं को 137 रनों से मात देकर टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली. सिडनी में चौथा टेस्ट ड्रॉ रहने पर टीम इंडिया ने 2-1 से ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीत ली है.

इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह, चतेश्वर पुजारा ने शानदार प्रदर्शन किएं 

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने वो कारनामा कर दिया. जो सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव जैसे दिग्गज कप्तान भी कभी नहीं कर पाएं. इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह, चतेश्वर पुजारा ने शानदार प्रदर्शन किया. ऋषभ पंत ने भी आखिरी टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया. पूरी टीम ने जमकर पसीना बहाया. और नतीजा सबके सामने है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद जमकर नाची भारतीय टीम, वीडियो हुआ वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.