Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिलिच ने दूसरे दौर में वर्डास्को को हराया

मेलबर्न

पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले मारिन सिलिच ने इस साल के चरण की शुरूआत के लिये अपनी तैयारियां बेहतरीन ढंग से शुरू की और गुरूवार को कूयोंग क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट में दूसरे दौर में जीत हासिल की। सोमवार से शुरू हो रहे ग्रैंडस्लैम से पहले क्रोएशिया का यह खिलाड़ी हर मौके का फायदा उठाना चाहता है, जो 2018 में मेलबर्न पार्क में रोजर फेडरर से हार गया था। दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी स्पेन के फर्नांडो वर्डास्को को 6-4 6-4 से शिकस्त दी। बुधवार को पहले दौर में उन्होंने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी केविन एंडरसन को हराया था।