Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लकी को हराकर डीसीसी इलेवन सेमीफाइनल में

भोपाल
गौतम नगर मैदान में खेली जा रही प्रसून सारंग स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को डीसीसी ने लकी इलेवन को 43 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। पहले मैच में डीसीसी ने बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। जवाब में लकी इलेवन की टीम आठ ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 82 रन ही बना सकी। डीसीसी की ओर से पीयूष ने दो ओवर में नौ रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। गुरुवार को तीन क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे।