भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है. इस मैच में भी भारतीय तेज गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों को जल्द आउट कर दिया. पिछले 2 मैच की तरह इस मैच में भी न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी कोई खासा कमाल नहीं कर पाई. बता दें, आज के मैच में महेंद्र सिंह धोनी टीम से बाहर हैं. वहीं हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हुई है.
भारतीय टीम को पहली सफलता मोहम्मद शमी ने दिलाई. उन्होंने पहले मुनरो को चलता किया. उसके बाद जल्द ही न्यूजीलैंड के खतरनाक बल्लेबाज में से एक मार्टिन गुप्टिल भी आउट हो गएं. उनको भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बनाया. भुवनेश्वर कुमार को गुप्तिल तीन बार अपना शिकार बना चुके हैं. इस सीरीज में भुवनेश्वर लगतार दूसरी बार इनको अपना शिकार बना चुके हैं.
मार्टिन गुप्टिल को इन भारतीय गेंदबाजों ने बनाया सबसे ज्यादा अपना शिकार

3 – भुवनेश्वर कुमार, 3 – प्रवीण कुमार,3 – मोहम्मद शमी,3 – हार्दिक पांड्या, 3 – उमेश यादव
इस सीरीज से पहले भुवनेश्वर कुमार ने गुप्तिल को मात्र एक बार अपना शिकार बनाया था. लेकिन इस सीरीज में इन्होंने लगातार दो बार आउट कर के ये दिखा दिया कि वो इस बल्लेबाज के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकते हैं. अपनी शानदार गेंदबाजी की वजह से भुवनेश्वर ने इस बल्लेबाज को ज्यादा रन नहीं बनाने दिया है.
इस वजह से टीम से बाहर हुए महेंद्र सिंह धोनी

बता दें, तीसरे मैच में महेंद्र सिंह धोनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनके स्थान पर दिनेश कार्तिक को टीम में चुना गया है. प्रतिबंध के बाद लौट रहे हार्दिक पंड्या की अंतिम एकादश में वापसी हुई है. विजय शंकर को बाहर जाना पड़ा है. न्यूजीलैंड ने भी एक बदलाव किया है. कोलिन डी ग्रैंडहोम के स्थान पर मिशेल सेंटनर को टीम में शामिल किया गया है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post भुवनेश्वर कुमार के सामने बल्लेबाजी करने में डरते हैं मार्टिन गप्टिल हर मैच में हो जाते हैं शिकार, देखें आंकड़े appeared first on SportzWiki Hindi.