खेल डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे शृंखला का निर्णायक मुकाबला शुक्रवार को मेलबर्न में खेला जाएगा। विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम इस मैच को जीतकर इतिहास चाहेगी।
मेहमान टीम अगर वनडे शृंखला भी अपने नाम कर लेती है तो विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के किसी एक दौरे पर (टी-20, टेस्ट और वनडे) एक भी शृंखला नहीं हारने वाली टीम बन जाएगी।
विनय कुमार ने फेरा राजस्थानी गेंदबाजों की मेहनत पर पानी, दिलाई कर्नाटक को बढ़त
इस दौरे पर टी-20 शृंखला एक-एक से बराबर रही थी जबकि टेस्ट शृंखला भारत ने 2-1 से अपने नाम की है। वनडे शृंखला में भी दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर है।
वहीं एडिलेड वनडे में अपने करियर का 39वां शतक लगाने वाले विराट कोहली के पास भी वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोडऩे का मौका होगा।
टीम की हार की गारंटी बन गया है ऑस्ट्रेलिया में इस बल्लेबाज का शतक, ये रिकॉर्ड हैं गवाह
वनडे क्रिकेट में रनों के मामले में लारा को पीछे छोडऩे के लिए विराट कोहली को अब केवल 67 रनों की आवश्यकता है। विराट कोहली इस समय वनडे में 210 पारियों में 10339 रन बना चुके हैं। जबकि ब्रायन लारा के वनडे में 299 मैचों में 10405 रन हैं।
फिल्म 83 के लिए इस महान भारतीय तेज गेंदबाज से ट्रेनिंग लेने जा रहे हैं रणवीर सिंह
ऑस्ट्रेलिया: एलेक्स केरी (विकेटकीपर), आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, रिचर्डसन, बिली स्टानलेक, नाथन लियोन, पीटर सिडल, एडम जम्पा, जेसन बेहरेनडोर्फ।
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, विराट कोहली (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, विजय शंकर, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, के खलील अहमद , मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।