भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल कुछ समय पहले टॉक शो कॉफी विद करण में गये थे। वहां दोनों ने काफी विवादास्पद बातें बोली थी। हार्दिक और राहुल ने अपने निजी जिन्दगी से लेकर टीम ड्रेसिंग रूम के बारे में ऐसी बातें बताई जो लोगों के लिए पचा पाना मुश्किल हो रहा था।
सस्पेंड हुए दोनों खिलाड़ी

इस शो के ऑन एयर होने के बाद ही लगातार सोशल मीडिया और मीडिया में दोनों खिलाड़ियों पर सवाल खड़े किये जा रहे थे। इसके बाद हार्दिक ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों से माफ़ी भी मांगी।
इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ और दोनों ही खिलाड़ियों पर जांच बैठाई गयी। दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा थे लेकिन जांच कर दोनों को सस्पेंड कर भारत वापस बुला लिया गया।
राहुल ने धड़क को बताया ओवर रेटेड

एक शो के एक हिस्से में गेस्ट के साथ रैपिड फायर राउंड होता है। इसमें उनसे सवाल पूछा जाता है और उन्हें तुरंत इसका जबाव देना होता है। इसमें केएल राहुल से ओवर रेटेड फिल्म का नाम पूछा गया।
इसके जबाव में केएल राहुल ने धड़क फिल्म का नाम लिया। उन्होंने आगे कहा कि वह इसे ओवर रेटेड तो नहीं कहेंगे, लेकिन उन्हीं यह फिल्म अच्छी नहीं लगी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ही थे।
करण जौहर ने राहुल को किया ट्रोल

बॉलीवुड फिल्म धड़क मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक था। इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ही थे, लेकिन शायद राहुल को इस बारे में पता नहीं था और उन्होंने इस फिल्म का नाम ले लिया।
इसके बाद करण जौहर ने राहुल को बताया कि यह उनकी ही फिल्म थी। यह सुनने के बाद केएल राहुल के पास कोई जवाब ही नहीं बचा। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी घूम रहा है और इसके जरिये केएल राहुल को ट्रोल भी किया जा रहा।
देखें वीडियो:
I actually would not like to talk about them but this is way too funny to not be shared
the moment of destruction. pic.twitter.com/fSyzbIyd5W
— saumya. (@dilsevirat18) January 15, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: जब कॉफी विद करण में करण जौहर ने केएल राहुल को किया ट्रोल appeared first on SportzWiki Hindi.
the moment of destruction.