Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने भारत को बताया विश्व कप का प्रबल दावेदार

खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट के दिग्गजों को अपना प्रशंसक बना दिया है। यहां तक की ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी उनके कायल हो गए हैं।

कंगारू टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जैसन गिलेस्पी ने इसी साल होने वाले आईसीसी विश्व कप में मेजबान इंग्लैंड के साथ भारत को भी खिताब का प्रबल दावेदार बताया है। गिलेस्पी ने कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाला मौजूदा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण उसे विश्व कप में इंग्लैंड के साथ प्रबल दावेदारों में से एक बनाता है।

तीसरे वनडे में ये इतिहास रचने उतरेगा भारत, विराट के पास होगा इस महान खिलाड़ी को पीछे छोडऩे का मौका

जैसन गिलेस्पी ने एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे लगता है कि टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण बहुत संतुलित है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है लेकिन फिर भी भारतीय टीम का आक्रमण काफी अच्छा है।

विनय कुमार ने फेरा राजस्थानी गेंदबाजों की मेहनत पर पानी, दिलाई कर्नाटक को बढ़त

इस पूर्व कंगारू तेज गेंदबाज ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम में हर कोई अलग अलग तरह की गेंदबाजी करता है और इसमें जसप्रीत बुमराह को शामिल कर लिया जाए तो वे आईसीसी विश्व कप 2019 में चुनौती पेश करने के लिए बेहतर स्थान पर मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि विश्व कप में इंग्लैंड निश्चित रूप से खिताबी जीत का प्रबल दावेदार है, लेकिन भारत भी इसमें पीछे नहीं है। गौरतलब है कि सिडनी में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से शिकस्त देकर तीन मैचों की शृंखला में एक-एक की बराबरी कर ली है।