भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए कुछ दिनों पहले तक फैंस और पूर्व क्रिकेटरों के मन में अलग राय थी लेकिन अब ये राय पूरी तरह से बदल चुकी है। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के मन में महेन्द्र सिंह धोनी के लिए एक नया विश्वास जगा है।
महेन्द्र सिंह धोनी में अब हर किसी को नजर आने लगा है अलग विश्वास
महेन्द्र सिंह धोनी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर है इसमें तो कोई दो राय नहीं है।एमएस धोनी के लिए अब इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ही साल कहे जा सकते हैं।

लेकिन विश्व कप के साल में महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने प्रदर्शन से खूब प्रभावित किया है। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से ऐसा प्रभाव छोड़ा है कि अब उनमें विश्व कप के लिए भी उम्मीदें की जाने लगी हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद जहीर खान ने भी जताया भरोसा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गत वनडे सीरीज में महेन्द्र सिंह धोनी ने तीनों ही मैचों में पचासे जड़कर साबित कर दिया कि वो अभी चूके नहीं हैं। धोनी ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा 193 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज जीतने में कामयाब रहे थे।

पूर्व कप्तान के इस नए अवतार को देखते हुए अचानक से ही भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर में गहरायी नजर आ रही है और भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी महेन्द्र सिंह धोनी में विश्व कप के लिए एक बहुत बड़ा विश्वास जताया है।
महेन्द्र सिंह धोनी ने दिखाया है अनुभव की नहीं है कोई काट
जहीर खान ने महेन्द्र सिंह धोनी की हालिया फॉर्म को देखते हुए कहा है कि एमएस धोनी की फॉर्म पर किसी भी संदेह ने उनके प्रदर्शन को कम करके आंका है। धोनी सिर्फ अपने खेल को मेज पर नहीं ला रहे हैं।

विश्व कप में दबाव एक बड़ी भूमिका निभाता है और उनके पास विशाल अनुभव है। हम देख सकते हैं कि कप्तान के साथ इनपुट साझा करने के साथ-साथ वो विकेट के पीछे कितने सक्रिय हैं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post जहीर खान ने बताया क्यों महेंद्र सिंह धोनी के बिना भारतीय टीम का विश्वकप जीतने का सपना अधुरा appeared first on SportzWiki Hindi.