भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी हुए वनडे सीरीज में शानदार जीत दर्ज कर चुकी है. अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड को मात देने उनकी धरती पर पहुंच चुकी है. भारतीय टीम जब न्यूजीलैंड पहुंची तब उनका भब्य स्वागत हुआ. बता दें, भारतीय टीम को अपना पहला वनडे 23 जनवरी से खेलना है. जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में थे. उन्होंने पहले मैच में शानदार शतक भी लगाया. वहीं दिनेश कार्तिक ने भी फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई. उनकी छोटी-छोटी पारी ने टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
ऐसे मस्ती करते नजर आएं रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक

ये दोनों खिलाड़ी सीरीज खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ओपन देखने पहुंचे थे. वहां मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों को खूब मस्ती करते देखा गया. इसी बीच सोनी टीवी ने दिनेश कार्तिक को माइक थमा दिया. और उनको भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से अपने अनुभव के बारे में बताने को कहा. फिर क्या दोनों खिलाड़ियों ने मस्ती के अंदाज में इंटरव्यू किया. आज उस वीडियो को बीसीसीआई ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है. आप भी वो वीडियो देखिए.
यहाँ क्लिक कर देखें वीडियो
— adarsh kumar (@adarshk06684881) January 21, 2019
न्यूजीलैंड को हराना इतना आसन नहीं होगा

बता दें, आईसीसी वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम भारत से सिर्फ एक पायदान पीछे तीसरे नंबर पर है. टीम का कम्पोजीशन बेहतरीन है और टीम के सभी स्टार खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हैं. इस टीम का हर दूसरा खिलाड़ी एक मैच विनर है. ये न्यूजीलैंड टीम 2019 वर्ल्ड कप के लिए फेवरेट मानी जा रही है.
ऐसे में 2019 इंग्लैंड वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए असली चुनौती यहीं है. अभी इस टीम ने श्रीलंका को वनडे में क्लीन स्वीप कर दिया है. टीम के अनुभवी खिलाड़ी रॉस टेलर शानदार फॉर्म में हैं.
आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो: दिनेश कार्तिक बने रिपोर्टर, रोहित शर्मा के साथ ऐसे की जमकर मस्ती appeared first on SportzWiki Hindi.