भारतीय क्रिकेट टीम के दो युवा स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और हार्दिक पंड्या पर अश्लील टिप्पणी के बाद लगातार नकेल कसती जा रही है। एक शो के दौरान केएल राहुल और हार्दिक पंड्या को महिलाओं को लेकर अश्लील टिप्पणी करने के बाद तो पूरा देश ही उनके खिलाफ खड़ा हो गया है।
हरभजन सिंह ने हार्दिक-राहुल को सुनाई खरी-खोटी
भारत के लिए भविष्य के दिग्गज खिलाड़ी माने जा रहे हार्दिक पंड्या और केएल राहुल की इस शर्मनाक हरकत के बाद तो उन्हें देश की जनता, महिलाओं के साथ ही अब तो अपने ही पूर्व साथी खिलाड़ियों से मुंह की खानी पड़ रही है।

हार्दिक पंड्या और केएल राहुल की इस हरकत के बाद अब स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने बुरी तरह से अपनी भड़ास निकाली और जमकर खरी-खोटी सुनाई।
मैं तो इनके साथ एक बस में यात्रा नहीं करूं
इंडिया टूडे के साथ बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि “देखों, सजा तो दो मैच या दो-तीन मैच हो सकती है। इससे कुछ भी नहींं बदलेगा। उनकी प्रतिष्ठा तो दांव पर लग गई। उन्होंने अपने साथियों का विश्वास खो दिया है। अगर वो आते हैं और एक पार्टी में आपके बगल में खड़े होते हैं तो क्या आप उनके बगल में खड़ा रहना चाहते हैं।”

“मैं तो इन दोनों के साथ एक ही बस में यात्रा भी नहीं करूंगा। क्योंकि मेरी बेटी, मेरी पत्नी टीम बस में यात्रा कर रही हैं… तो उन्हें कैसा लगेगा? आप केवल एक महिला को देख रहे हैं? ये सही नहीं है।”
सचिन और दूसरे खिलाड़ियों ने बनायी है टीम की प्रतिष्ठा
हरभजन सिंह ने आगे कहा कि “ये वास्तव में हमें चोट पहुंचा रहा है। वो सचिन तेंदुलकर और उन सभी महान खिलाड़ियों के साथ, जिन्होंने देश के लिए 20 से ज्यादा साल तक खेला है, सभी की प्रतिष्ठा दांव पर ला रहे हैं।”

“वो टीम के अन्य साथियों के कमरे का उपयोग करने की बात कह रहे हैं। चलो यार आप किस बारे में बात कर रहे हैं? आप टीम में केवल एक साल से हैं आप टीम के बारे में क्या जानते हैं?”
सीओए को है ऐसे खिलाड़ियों पर नजर रखने की जरूरत
भज्जी ने आगे कहा, “हमने इस तरह की संस्कृति कभी नहीं बनायी । रात तक पार्टी करें और अगले दिन खेलने आएं। आप ये सब करने नहीं बल्कि क्रिकेट खेलने के लिए यहां हैं।

जब आपके पास खाली समय हो तो आप आनंद ले सकते हैं, क्या करें। जो तुम करना चाहते हो। जाहिर है सीओए को देखना चाहिए कौनसा खिलाड़ी कहां जा रहा है। सीओए को बीसीसीआई को रिपोर्ट करनी चाहिए।”
भारतीय टीम की है खास प्रतिष्ठा
हरभजन सिंह तो यहां भी नहीं रूके और कहा कि नियम अब बहुत सख्त हैं कोई भी बिना पूर्व अनुमति के आपके कमरे में नहीं आ सकता है। तो सीओए कहां है।
भारतीय टीम की प्रतिष्ठा है। वे भारत के लिए खेलने के लिए वहां जाते हैं। आप क्रिकेट और सभी सीनियर्स के लिए बुरा नाम ला रहे हैं, जिन्होंने खेल खेला है। विराट ने स्पष्ट कर दिया है कि टीम को ये दोनों खिलाड़ी नहीं चाहिए। टीम के साथ रहे…. चाहे वे ऑस्ट्रेलिया में रहें या नहीं, ये बात अलग है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post मैं तो केएल राहुल और हार्दिक पंड्या के साथ एक बस में भी नहीं करूं यात्रा- हरभजन सिंह appeared first on SportzWiki Hindi.