Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी जेसन गिलेस्पी ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ में बांधे पुल, कही ये बड़ी बातें

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं। 2018 में बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे धोनी ने इस साल अभी तक खेले दोनों वनडे मैचों में अर्धशतक बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गये पहले मैच में उन्होंने जरुर धीमी बल्लेबाजी की लेकिन दूसरे मैच में एक बार फिर पुराना धोनी देखने को मिला।

जेसन गिलेस्पी ने की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही सिडनी वनडे में धोनी की धीमी पारी का भी उन्होंने बचाव किया। पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा

“एक दशक से ज्यादा समय से धोनी की फिनिशिंग क्षमता का भारत को फायदा मिल रहा है। उन्हें अभी भी इसका फायदा मिल रहा। सिडनी में जब टीम 4 रन पर 3 विकेट खो चुकी थी तब भी उनके अनुभव से उन्हें फायदा हुआ। उन्होंने सिडनी में थोड़ा धीमा खेला था लेकिन आपको समझना होगा कि क्यों। उसने स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी की।”

उनके पता है कब कैसा खेलते हैं

महेंद्र सिंह धोनी ने 2004 के अंत में वनडे डेब्यू किया था। उसके बाद से अभी तक वह 330 से ज्यादा एकदिवसीय मैच खेल चुकी हैं। गिलेस्पी के अनुसार धोनी को पता है कि कब कैसी बल्लेबाजी करते हैं।

जेसन गिलेस्पी ने आगे कहा

“नीचे आकर हमेशा अलग- अलग परिस्थिति में खेलना मुश्किल होता है। एडिलेड में परिस्थिति बिलकुल अलग थी और उन्होंने उसके अनुसार बल्लेबाजी की। वह 300 से ज्यादा वनडे मैच खेल चुके हैं और उन्हें पता है कि किस परिस्थिति में कैसे खेलते हैं।”

धोनी का फॉर्म भारत के लिए फायदेमंद

विश्व कप 2015 के बाद से भारतीय बल्लेबाजी टॉप 3 यानी शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली के इर्दगिर्द घुमती है। जिस मैच में इन तीनों में से दो बल्लेबाज भी फ्लॉप होता है तो टीम के लिए जीत मुश्किल हो जाती है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में तीनों जल्दी आउट हुए और भारत को करारी हार मिली। धोनी का फॉर्म में लौटना भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत है। वह इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे तो टीम के पास विश्व कप उठाने के अच्छा मौका होगा।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी जेसन गिलेस्पी ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ में बांधे पुल, कही ये बड़ी बातें appeared first on SportzWiki Hindi.